Ind Vs Ban Test Live Score: India Vs Bangladesh 2nd Test Day 4 Match Scorecard Green Park Stadium – Amar Ujala Hindi News Live

09:01 AM, 30-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: भारतीय खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे

भारत और बांग्लादेश के खिलाड़ी मैदान में पहुंच चुके हैं और प्रैक्टिस कर रहे हैं। आज मैच होने की उम्मीद है। 98 ओवर का खेल होगा। शाम पांच बजे तक मैच होगा। मंगलवार को भी इतने ही ओवर का खेल हो सकता है।

08:47 AM, 30-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: मोमिनुल-शांतो ने संभाली पारी

फिर मोमिनुल हक ने कप्तान शांतो के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को अश्विन ने तोड़ा। उन्होंने शांतो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 57 गेंद में छह चौके की मदद से 31 रन बना सके। इसके बाद मोमिनुल और मुशफिकुर रहीम के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी हो चुकी है। मोमिनुल 40 रन और रहीम छह रन बनाकर नाबाद हैं। आकाश को दो विकेट मिले और अश्विन को एक विकेट मिला।

08:41 AM, 30-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश की पहली पारी

पहले दिन बारिश की वजह से खेल रुकने तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट गंवाकर 107 रन बना लिए थे। टॉस भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जाकिर हसन और शदमान इस्लाम ने बांग्लादेश की टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की। हालांकि, ज्यादा डॉट बॉल खेल लेने की वजह से जाकिर पर दबाव आया और वह इस दबाव में अपना विकेट गंवा बैठे। जाकिर को आकाश दीप ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। वह 24 गेंद में बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे। इसके बाद आकाश दीप ने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे शदमान इस्लाम को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 36 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके लगाए।

08:35 AM, 30-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: आज कानपुर में मौसम रहेगा साफ

आज कानपुर में फिलहाल धूप खिली हुई है। मौसम का अपडेट देने वाली साइट एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, आज कानपुर में केवल तीन प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं, आसमान भी साफ रहेगा। बादल से आसमान के ढके रहने की 11 प्रतिशत संभावना है। दो दिन का खेल रद्द होने के बाद फैंस आज खेल होने की उम्मीद कर सकते हैं। 

08:32 AM, 30-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: आज कैसा है कानपुर का मौसम, क्या बारिश की है कोई संभावना? देखें लाइव अपडेट्स

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन 35 ओवर का खेल होने के बाद टेस्ट का दूसरा और तीसरा दिन पूरी तरह बारिश से धुल गया। दोनों दिन समय से पहले ही स्टंप्स की घोषणा कर दी गई। रविवार को बारिश नहीं हुई, लेकिन उससे पहले हुई भारी बारिश की वजह से मैदान में कई जगह पानी जमा हो गया था। सोमवार यानी 30 सितंबर को टेस्ट का चौथा दिन है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *