इंडिया वर्सेस बांग्लादेश टेस्ट
IND vs BAN Live Score 2nd Test- इंडिया वर्सेस बांग्लादेश दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी शुक्रवार 27 सितंबर से कानपुर में खेला जा रहा है। पहले दिन लंच ब्रेक तक बांग्लादेश ने 2 विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए हैं। यह दोनों सफलताएं भारत को आकाशदीप ने दिलाई। लंच ब्रेक से ठीक पहले बारिश ने भी दस्तक दी।रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मैदान गीला होने की वजह से टॉस देरी से हुआ। ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया की नजरें मेहमानों का सूपड़ा साफ करने पर होगी। भारत ने सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 280 रनों से धूल चटाई थी। दूसरा टेस्ट जीतकर टीम इंडिया की नजरें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में अपनी नंबर-1 की पोजिशन और मजबूत करने पर होगी।
BAN 74/2
IND vs BAN Live Score- लंच ब्रेक का ऐलान
IND vs BAN Live Score- पहले दिन के लंच का ऐलान हो गया है। पहला सेशन शेयर्ड रहा। बांग्लादेश ने 2 विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाए। दोनों सफलताएं आकाशदीप को मिली।

IND vs BAN Live Score 2nd Test- भारत ने लिया एक और रिव्यू
IND vs BAN Live Score 2nd Test- 19वां ओवर लेकर आए जसप्रीत बुमराह ने 5वीं गेंद पर मोमिनुल हक को विकेट के आगे फंसाया। भारत ने रिव्यू लिया, मगर वह अंपायर्स कॉल था। भारत ने रिव्यू नहीं गंवाया, मगर विकेट भी नहीं मिला।

IND vs BAN Live Score- बांग्लादेश के 50 रन पूरे
IND vs BAN Live Score- 17वां ओवर लेकर आए आकाशदीप की तीसरी गेंद पर मोमिनुल हक ने चौका लगाकर बांग्लादेश के 50 रन पूरे किए।

IND vs BAN Live Score- मोहम्मद सिराज ने गंवाया रिव्यू
IND vs BAN Live Score- 14वां ओवर लेकर आए सिराज ने शांतो को विकेट के आगे फंसाया। अंपायर ने अपील को नकार दिया, मगर भारत ने रिव्यू लिया। थर्ड अंपायर ने पाया कि गेंद लेग साइड के बाहर पिच हुई थी जिस वजह से भारत को रिव्यू गंवाना पड़ा।

IND vs BAN Live Score- पहले घंटे का खेल भारत के नाम
IND vs BAN Live Score- कानपुर टेस्ट के पहले दिन के पहले घंटे का खेल भारत के नाम रहा है। बांग्लादेश ने इस दौरान 2 विकेट के नुकसान पर 37 रन बनाए। 13 ओवर के खेल में भारत ने दो विकेट चटकाए। यह दोनों सफलताएं आकाशदीप को मिली।

IND vs BAN Live Score- रोहित का रिव्यू, आकाशदीप का कहर
IND vs BAN Live Score- 13वां ओवर लेकर आए आकाशदीप ने पहली ही गेंद पर इस्लाम को विकेट के आगे फंसाया। अंपायर ने LBW आउट नहीं दिया, मगर भारत ने रिव्यू लिया और फैसला भारत के हक में रहा। आकाशदीप ने दोनों ओपनर्स को पवेलियन की राह दिखाई।

IND vs BAN Live Score- आकाशदीप ने दिलाया पहला विकेट
IND vs BAN Live Score- 9वां ओवर लेकर आए आकाशदीप ने जाकिर को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। गली की दिशा में यशस्वी जायसवाल ने शानदार कैच पकड़ा।

IND vs BAN Live Score- गेंदबाजी में बदलाव
IND vs BAN Live Score- 7 ओवर के बाद ही रोहित शर्मा स्पिन को अटैक पर लेकर आए हैं। अश्विन सिराज के एंड से गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे।

IND vs BAN Live Score 2nd Test- बुमराह के मेडन ओवर का सिलसिला टूटा
IND vs BAN Live Score 2nd Test- शादमान इस्लाम ने जसप्रीत बुमराह के 8वें ओवर की पहली और आखिरी गेंद पर चौका लगाया।

IND vs BAN Live Score- जसप्रीत बुमराह की तीसरा मेडन
IND vs BAN Live Score- बुमराह की कसी हुई गेंदबाजी के आगे बांग्लादेशी बल्लेबाज रिस्क नहीं ले रहे हैं। कानपुर टेस्ट की शुरुआत बुमराह ने मेडन ओवर की हैट्रिक के साथ की है।

IND vs BAN Live Score 2nd Test- बुमराह का मेडन ओवर
IND vs BAN Live Score 2nd Test- जसप्रीत बुमराह ने अपनी क्लास दिखाते हुए दूसरा ओवर भी मेडन डाला। तीन ओवर के बाद बांग्लादेश 8 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के।

India vs Bangladesh Live Score- सिराज के ओवर से आए चार रन
India vs Bangladesh Live Score- दूसरे छोर से गेंदबाजी का आगाज मोहम्मद सिराज ने किया और अपने पहले ओवर से चार रन दिए।

IND vs BAN Live Score- बांग्लादेश का खुला खाता
IND vs BAN Live Score- बाय के रूप में बांग्लादेश को चार रन मिले और पहले ही ओवर में टीम का खाता खुला। पहली चार गेंदें जाकिर को आउट स्विंग डालने के बाद बुमराह एक इनस्विंग डालना चाहते थे, मगर वह गेंद को ठिकाने पर नहीं डाल पाए।

IND vs BAN Live Score- भारतीय टीम मैदान पर
IND vs BAN Live Score- भारतीय टीम के साथ बांग्लादेश की शादमान इस्लाम और जाकिर हसन की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर गई है। गेंदबाजी की शुरुआत जसप्रीत बुमराह करेंगे।

IND vs BAN Live Score- 9 साल बाद भारतीय कप्तान ने भारत में पहले चुनी बॉलिंग
IND vs BAN Live Score- पिछली बार भारत ने घरेलू टेस्ट में पहले फील्डिंग करने का फैसला 2015 में बेंगलुरु (दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध) में लिया था- विराट कोहली की कप्तानी में ऐसा एकमात्र उदाहरण है। कानपुर में 24 टेस्ट में से किसी टीम द्वारा पहले फील्डिंग का विकल्प चुनने का यह दूसरा उदाहरण है, इससे पहले 1964 (इंग्लैंड के विरुद्ध) में ऐसा हुआ था।

IND vs BAN Live Score- बांग्लादेश XI
IND vs BAN Live Score- बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (डब्ल्यू), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद

IND vs BAN Live Score- भारतीय प्लेइंग XI
IND vs BAN Live Score- भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

IND vs BAN Live Score- भारत ने जीता टॉस
IND vs BAN Live Score- रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसका मतलब है कि लोकल ब्वॉय कुलदीप यादव को दूसरे टेस्ट मैच में भी मौका नहीं मिलेगा।

IND vs BAN Live Score- कानपुर टेस्ट के पहले दिन की सेशन टाइमिंग
IND vs BAN Live Score- सेशन टाइमिंग में टॉस की देरी के चलते बदलाव हुए हैं
पहला सेशन- 10:30 से 12:30
दूसरा सेशन- 1:10 से 3:10
तीसरा सेशन- 3:30 से 5:30

IND vs BAN Live Score- 10 बजे होगा टॉस
IND vs BAN Live Score- कानपुर टेस्ट का टॉस 10 बजे होगा, वहीं मुकाबला आधे घंटे बाद साढ़े 10 बजे शुरू होगा।
