09:30 AM, 04-Jan-2025
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रन पर सिमटी
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी दूसरे दिन 181 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया को दूसरी पारी में चार रन की बढ़त हासिल है। खास बात यह रही कि जब ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट गंवा दिए थे, उसके बाद कप्तान बुमराह मैच को छोड़कर स्कैन के लिए अस्पताल चले गए थे। बुमराह की गैरमौजूदगी में भारत के बाकी तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और बाकी के चार विकेट जल्द ही निपटा दिए। बुमराह की गैरमौजूदगी में कोहली कप्तानी कर रहे थे। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन-तीन विकेट लिए और नीतीश रेड्डी और बुमराह को दो-दो विकेट मिले।
आज ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर नौ रन से आगे खेलना शुरू किया और 172 रन बनाने में बाकी के नौ विकेट गंवा दिए। बुमराह ने मार्नस लाबुशेन को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह दो रन बना सके। फिर सिराज का कहर देखने को मिला। उन्होंने पारी के 12वें ओवर में सैम कोंस्टास और ट्रेविस हेड को आउट किया। कोंस्टास 23 रन और हेड चार रन बना सके। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने स्टीव स्मिथ को राहुल के हाथों कैच कराया। वह 33 रन बना सके। प्रसिद्ध ने स्मिथ को आउट करने के बाद एलेक्स कैरी को क्लीन बोल्ड किया। कैरी 21 रन बना सके। इस बीच डेब्यूटांट ब्यू वेबस्टर ने अर्धशतक लगाया। फिर नीतीश रेड्डी का शो देखने को मिला।
नीतीश रेड्डी ने भी कमाल की गेंदबाजी करते हुए लगातार दो गेंद पर दो विकेट झटके। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई पारी के 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान पैट कमिंस को कोहली के हाथों कैच कराया था। कमिंस 10 रन बना सके थे। इसके बाद पारी के 47वें ओवर की पहली गेंद पर नीतीश ने मिचेल स्टार्क को राहुल के हाथों कैच कराया। स्टार्क एक रन बना सके। हालांकि, नीतीश हैट्रिक से चूक गए और लियोन ने उनकी गेंद को लेग साइड में खेलकर एक रन लिया। 166 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने ब्यू वेबस्टर को यशस्वी के हाथों कैच कराया। वेबस्टर 105 गेंद में पांच चौके की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। सिराज ने बोलैंड (9) को क्लीन बोल्ड कर ऑस्ट्रेलियाई पारी 181 रन पर समेट दी।
09:13 AM, 04-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका
166 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने ब्यू वेबस्टर को यशस्वी के हाथों कैच कराया। वेबस्टर 105 गेंद में पांच चौके की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध का यह तीसरा विकेट रहा। इससे पहले उन्होंने स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी को आउट किया था। फिलहाल स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन क्रीज पर हैं।
09:08 AM, 04-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका
164 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका लगा। नीतीश रेड्डी ने भी कमाल की गेंदबाजी करते हुए लगातार दो गेंद पर दो विकेट झटके। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई पारी के 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान पैट कमिंस को कोहली के हाथों कैच कराया था। कमिंस 10 रन बना सके थे। इसके बाद पारी के 47वें ओवर की पहली गेंद पर नीतीश ने मिचेल स्टार्क को राहुल के हाथों कैच कराया। स्टार्क एक रन बना सके। हालांकि, नीतीश हैट्रिक से चूक गए और लियोन ने उनकी गेंद को लेग साइड में खेलकर एक रन लिया। फिलहाल ब्यू वेबस्टर और नाथन लियोन क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर आठ विकेट पर 166 रन है। कंगारू भारत से अभी भी 19 रन पीछे हैं।
09:03 AM, 04-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका
162 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका लगा। नीतीश रेड्डी ने कप्तान पैट कमिंस को स्लिप में कोहली के हाथों कैच कराया। वह 10 रन बना सके। फिलहाल ब्यू वेबस्टर और मिचेल स्टार्क क्रीज पर हैं। वेबस्टर ने अर्धशतक लगाया।
08:52 AM, 04-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: वेबस्टर का अर्धशतक
ब्यू वेबस्टर ने टेस्ट डेब्यू पर अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। फिलहाल वह और पैट कमिंस क्रीज पर हैं।
08:24 AM, 04-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका
ऑस्ट्रेलिया को 137 के स्कोर पर छठा झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा भी कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्होंने स्टीव स्मिथ (33) को आउट करने के बाद एलेक्स कैरी को क्लीन बोल्ड किया। कैरी 21 रन बना सके। फिलहाल कप्तान पैट कमिंस और ब्यू वेबस्टर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया अभी भी भारत के स्कोर से 48 रन पीछे है।
07:06 AM, 04-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: लंच ब्रेक
दूसरे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 101 रन बना लिए हैं। फिलहाल ब्यू वेबस्टर 28 रन और एलेक्स कैरी चार रन बनाकर नाबाद हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी भी 84 रन पीछे है। आज ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर नौ रन से आगे खेलना शुरू किया और 92 रन बनाने में चार विकेट गंवा दिए। उस्मान ख्वाजा दो रन बनाकर शुक्रवार को ही बुमराह का शिकार बने थे। इसके बाद आज बुमराह ने मार्नस लाबुशेन को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह दो रन बना सके। फिर सिराज का कहर देखने को मिला। उन्होंने पारी के 12वें ओवर में सैम कोंस्टास और ट्रेविस हेड को आउट किया। कोंस्टास 23 रन और हेड चार रन बना सके। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने स्टीव स्मिथ को राहुल के हाथों कैच कराया। वह 33 रन बना सके।
06:57 AM, 04-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका
ऑस्ट्रेलिया को 96 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। स्टीव स्मिथ 33 रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें स्लिप में केएल राहुल के हाथों कैच कराया। यह आज ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका है। फिलहाल एलेक्स कैरी और ब्यू वेबस्टर क्रीज पर हैं। स्मिथ और वेबस्टर के बीच पांचवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी हुई।
06:26 AM, 04-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: स्मिथ-वेबस्टर क्रीज पर
ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर 66 रन बना लिए हैं। कंगारू अभी भी भारत से 119 रन पीछे है। भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे। दूसरे दिन भारत ने तीन विकेट ले लिए हैं। लाबुशेन को बुमराह ने आउट किया, जबकि सिराज ने एक ही ओवर में कोंस्टास और हेड को आउट किया।
05:45 AM, 04-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: सिराज ने एक ओवर में दो विकेट लिए
सिराज ने कहर बरपाया है। उन्होंने एक ही ओवर में दो विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 12वें ओवर में सिराज ने कोंस्टास और ट्रेविस हेड को आउट किया। दूसरी गेंद पर गेंद ने कोंस्टास के बल्ले का किनारा लिया और गली में जायसवाल के हाथों में गई। फिर ओवर की पांचवीं गेंद पर सिराज ने हेड को स्लिप में राहुल के हाथों कैच कराया। कोंस्टास 38 गेंद में 23 रन और हेड चार रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले ख्वाजा और लाबुशेन पवेलियन लौट चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर फिलहाल चार विकेट पर 39 रन है। स्टीव स्मिथ और ब्यू वेबस्टर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया अभी भी भारत से 146 रन पीछे है।