IMD Weather Update; MP Rajasthan Bihar | Delhi Himachal Cold Wave Fog Alert | 10 राज्यों में घना कोहरा, बिहार में विजिबिलिटी 200 मीटर: MP में तापमान 6º से नीचे पहुंचा, हिमाचल में 4 दिन बाद बर्फबारी होगी

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; MP Rajasthan Bihar | Delhi Himachal Cold Wave Fog Alert

नई दिल्ली/भोपाल37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के उत्तरी राज्यों में ठंड का असर कम नहीं हो रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 10 राज्यों में मंगलवार को घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इससे कई शहरों में विजिबिलिटी भी घट गई है।

सबसे कम विजिबिलिटी त्रिपुरा के अगरतला और हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में दर्ज की गई। दोनों जगहों पर मंगलवार सुबह पर 50 मीटर से दूर देखना मुश्किल हो रहा था। वहीं, बिहार के पुर्णिया और भागलपुर में विजिबिलिटी 200 मीटर दर्ज की गई।

हिमाचल प्रदेश में 2 दिन पहले हुई बर्फबारी अब रुक गई है, लेकिन लाहौल स्पीति और कल्पा इलाके में तापमान 0 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि यहां 4 दिन बाद बर्फबारी हो सकती है। तब तक न्यूनतम तापमान में इससे ज्यादा गिरावट के आसार कम हैं।

उधर, मध्य भारत के राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ठंड का असर कम हो गया है। सिर्फ MP के पचमढ़ी में तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया है। बाकी शहरों में 2 दिन बाद तापमान में और गिरावट हो सकती है। फिलहाल देश में कहीं भी कोल्ड वेव का अलर्ट नहीं है।

मौसम की 3 तस्वीरें…

दिल्ली से सटे नोएडा में सोमवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला। इससे विजिबिलिटी भी घटी।

दिल्ली से सटे नोएडा में सोमवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला। इससे विजिबिलिटी भी घटी।

लाहौल स्पीति में बर्फबारी के दौरान तापमान माइनस में पहुंच गया है।

लाहौल स्पीति में बर्फबारी के दौरान तापमान माइनस में पहुंच गया है।

दिल्ली में तेज सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव तापा। यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच सकता है।

दिल्ली में तेज सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव तापा। यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच सकता है।

MP-राजस्थान में तापमान 2 दिन बाद फिर कम होगा

  • मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि पहाड़ों पर बर्फ पिघलने के बाद वहां से आई बर्फीली हवा और सतह से 12 किमी ऊपर चल रही सर्द हवा के कारण मध्य प्रदेश और राजस्थान में 1 हफ्ते पहले न्यूनतम तापमान कम हुआ था। 2 दिन बाद या दिसंबर की शुरुआत में ठंड फिर बढ़ेगी।

नॉर्थ ईस्ट में तेज बारिश, दक्षिण में सर्दी कम

  • मौसम विभाग ने कहा है कि नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में तेज बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। मंगलवार को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने के साथ तेज हवा और तेज बारिश का अनुमान है।
  • दक्षिण भारत के राज्यों में ठंड का असर उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों से कम है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में सोमवार से तेज बारिश का एक और दौर शुरू हुआ, जो 27 नवंबर तक चल सकता है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *