IMD Weather Update; Maharashtra UP Rainfall Alert | Rajasthan Gujarat Kerala Monsoon Forecast | MP-राजस्थान समेत 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: मुंबई में 10 घंटे में 101 मिमी बारिश हुई; UP-बिहार में मानसून थमा, अब उमस

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Maharashtra UP Rainfall Alert | Rajasthan Gujarat Kerala Monsoon Forecast

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी हिस्से में मानसून सक्रिय है। उत्तरी हिस्से के राज्यों में मानसून की रफ्तार धीमी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 13 राज्यों में शुक्रवार 19 जून को भारी बारिश की चेतावनी दी है।

वहीं, मुंबई में गुरुवार को काफी बारिश हुई। IMD के मुताबिक, 10 घंटे में (सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक) 101 मिमी बारिश हुई। इस दौरान पेड़ और दीवार गिरने जैसी भी कई घटनाएं सामने आईं, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

वहीं, उत्तर प्रदेश-बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी है। यूपी में मानसून पर 3 दिन का ब्रेक है। हालांकि, 20 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। कानपुर और वाराणसी में गंगा उफान पर हैं। कानपुर में सरसैया घाट स्थित एक गुरुद्वारा गंगा में आधा डूब गया।

बिहार में दो दिन से बारिश नहीं हुई, लिहाजा मौसम में काफी उमस है। बेतिया में गुरुवार को उमस के चलते 20 स्कूली बच्चे और जहानाबाद में 9 छात्राएं बेहोश हो गईं।

कहां भारी और कहां बहुत भारी बारिश का अलर्ट
IMD ने शुक्रवार को 8 राज्यों गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, 5 राज्यों मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और हरियाणा भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देशभर से बारिश की फोटोज…

दिल्ली में गुरुवार को झमाझम बारिश हुई। कर्तव्य पथ पर गुलाटी मारकर खुशी का इजहार करता एक युवा।

दिल्ली में गुरुवार को झमाझम बारिश हुई। कर्तव्य पथ पर गुलाटी मारकर खुशी का इजहार करता एक युवा।

कानपुर में गंगा नदी उफान पर है। सरसैया घाट स्थित गुरुद्वारा गंगा के पानी में आधा डूब गया है।

कानपुर में गंगा नदी उफान पर है। सरसैया घाट स्थित गुरुद्वारा गंगा के पानी में आधा डूब गया है।

असम के बक्सा में बारिश के चलते तटबंध टूट गया। लोग इसे ठीक कर रहे हैं।

असम के बक्सा में बारिश के चलते तटबंध टूट गया। लोग इसे ठीक कर रहे हैं।

देहरादून शहर पर छाए काले बादल। फोटो मसूरी से ली गई है।

देहरादून शहर पर छाए काले बादल। फोटो मसूरी से ली गई है।

सुपौल में महादेव का मंदिर भी कोसी नदी में समा गया।

सुपौल में महादेव का मंदिर भी कोसी नदी में समा गया।

दिल्ली में बारिश से बचने के लिए कुछ स्टूडेंट्स तिरपाल पकड़कर खड़े दिखे।

दिल्ली में बारिश से बचने के लिए कुछ स्टूडेंट्स तिरपाल पकड़कर खड़े दिखे।

आगे का मौसम कैसा रहेगा…

  • मौसम विभाग ने 20 जुलाई को विदर्भ (महाराष्ट्र), छत्तीसगढ़, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
  • IMD ने 20 जुलाई को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

राज्यों की खबरें सिलसिलेवार पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: कानपुर में गंगा में गुरुद्वारा आधा डूबा, गोरखपुर में 60 गांव डूबे, 3 बच्चियों की मौत

यूपी में 3 दिन तक मानसून पर ब्रेक रहेगा। बुधवार को 20 जिलों में महज 0.2 मिमी बारिश हुई। 63 शहरों में बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। 20 जुलाई से फिर मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। गोरखपुर, वाराणसी समेत 20 से ज्यादा जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: 26 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, नेपाल के पानी से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

नेपाल में लगातार बारिश हो रही है। इसकी वजह से उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के 26 जिलों में आज हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की टर्फ लाइन फिलहाल बिहार से नहीं गुजर रही है। पूरी खबर पढ़ें…

मध्य प्रदेश: उज्जैन-खंडवा समेत 13 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, MP में अब तक 10.8 इंच बारिश

मध्य प्रदेश में अब तक एवरेज 10.8 इंच बारिश हो गई है। यह मानसून के कोटे से 5% कम है। पूर्वी हिस्से में अब तक 18% बारिश कम हुई है जबकि पश्चिमी हिस्से में 7% अधिक है। मौसम विभाग ने गुरुवार को सीहोर, राजगढ़, आगर-मालवा, श्योपुर, मुरैना में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: 25 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, भरतपुर में मानसून सबसे ज्यादा मेहरबान

राजस्थान के टोंक की दूनी तहसील में बुधवार शाम को बारिश हुई।

राजस्थान के टोंक की दूनी तहसील में बुधवार शाम को बारिश हुई।

राजस्थान के 25 जिलों में आज बारिश की संभावना है। इनमें से तीन जिलों डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पांच जिलों उदयपुर, सिरोही, जालोर, चित्तौड़गढ़ और झालावाड़ में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: राज्य में तापमान 2.9 डिग्री गिरा, सुबह 9 बजे तक 9 जिलों में बारिश का अलर्ट

पंजाब के अमृतसर में आज बादल छाए हुए थे।

पंजाब के अमृतसर में आज बादल छाए हुए थे।

पंजाब में बुधवार को 18 जिलों में यलो अलर्ट के बावजूद खुल कर बारिश नहीं हुई। लेकिन कुछ जिलों में हुई हल्की बारिश के बाद राज्य के औसत तापमान में 2.9 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। राज्य में मानसून सुस्त है। जिसका सबसे बड़ा कारण बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *