- Hindi News
- National
- IMD Weather Update; Himachal Pradesh Snowfall | MP UP Rajasthan Delhi Cold Wave Fog Alert
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर45 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ अब हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में भी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। कुल्लू जिले के रोहतांग पास और अटल टनल के पास रविवार को बर्फबारी हुई।
वहीं, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, गुलमर्ग, बांदीपोरा और लद्दाख के लेह में भी बर्फबारी हुई।तीनों राज्यों में सोमवार को भी बर्फ गिरने का अनुमान जताया गया है।
मौसम विभाग ने देश के 8 राज्यों में घना कोहरा छाने का भी अनुमान जताया है। इनमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली शामिल है।
उत्तर राज्यों के साथ-साथ अब मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी ठंड लगातार बढ़ रही है। MP और राजस्थान 7-7 और छत्तसीगढ़ के अंबिकापुर में तापमान लगातार दूसरे दिन 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है।

देशभर में ठंड और कोहरे का अलर्ट

राजस्थान के अजमेर में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी घट गई।

भोपाल में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया। यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

हिमाचल प्रदेश के शिमला शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।
बर्फीली हवाओं के कारण MP-राजस्थान में बढ़ी सर्दी
- मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि पहाड़ों पर बर्फ पिघलने के बाद वहां से आई बर्फीली हवा और 12 किमी ऊपर चल रही सर्द हवा के कारण मध्य प्रदेश और राजस्थान में ठंड पड़ रही है।
- अगले दो-तीन दिन और ऐसी कड़ाके ठंड से राहत के आसार नहीं है। जिन इलाकों में तापमान 10 डिग्री से नीचे है, वहां ठंड का दौर जारी रहेगा।
नॉर्थ ईस्ट में तेज बारिश, दक्षिण में सर्दी कम
- मौसम विभाग ने कहा है कि नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में तेज बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। शुक्रवार को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने के साथ तेज हवा और तेज बारिश का अनुमान है।
- दक्षिण भारत के राज्यों में ठंड का असर उत्तर भारत के राज्यों से कम है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में 1 हफ्ते से तेज बारिश का दौर चल रहा था। गुरुवार रात से यहां बारिश रुक गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि 25 नवंबर से दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश हो सकती है।
