IMD Weather Update; Himachal Kashmir Snowfall | Rajasthan MP Cold Wave Alert | जम्मू-कश्मीर में आज बारिश-बर्फबारी की संभावना: 6 इलाकों में पारा शून्य से नीचे; MP-राजस्थान में आज से दिन का तापमान बढ़ेगा

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Himachal Kashmir Snowfall | Rajasthan MP Cold Wave Alert

जम्मू/नई दिल्ली/भोपाल31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में रविवार को पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। शनिवार को राज्य के कई इलाकों का तापमान शून्य से नीचे रहा। इसमें पहलगाम-5.0°C, गुलमर्ग -5.2°C, सोनमर्ग -12.0°C, लेह -12.0°C, कारगिल -12.4°C और द्रास -16.0°C रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश के तापमान में आज बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। फरवरी की शुरुआत में ठंड ने वापसी भी की। पिछले 3 दिन से सर्दी में तेजी आई। रात का तापमान 10°C और दिन में 25°C से नीचे आया।

राजस्थान में आज पश्चिमी हवा का प्रभाव बढ़ने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इससे कोल्ड वेव में राहत मिलेगी और सर्दी में भी कमी आएगी।

हरियाणा में 12 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और फरवरी के अंत तक यह 30 डिग्री या उससे ऊपर पहुंच सकता है।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश: मनाली: मनाली में ताजा बर्फबारी के बाद सोलंग नाला टूरिस्ट प्लेस पर भीड़।

हिमाचल प्रदेश: मनाली: मनाली में ताजा बर्फबारी के बाद सोलंग नाला टूरिस्ट प्लेस पर भीड़।

जम्मू-कश्मीर के गुरेज में पेड़ पूरी तरह से बर्फबारी से ढक गए।

जम्मू-कश्मीर के गुरेज में पेड़ पूरी तरह से बर्फबारी से ढक गए।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बर्फबारी के बाद तेज ठंड पड़ रही है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बर्फबारी के बाद तेज ठंड पड़ रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *