IMD Rainfall Alert Weather Update 13 April UP Delhi Bihar Rajasthan MP Uttarakhand Rains Next Three Days Good News Weather Forecast Barish Weather today in Hindi Aaj ka mausam mausam ki jankari Temp today in Hindi – IMD Rainfall Alert: दिल्ली

IMD Rainfall Alert, UP Weather: उत्तर भारत समेत देश के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही गर्मी से थोड़ी राहत मिलने वाली है। गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने खुशखबरी देते हुए बताया है कि आज से अगले तीन दिनों तक बारिश, आंधी तूफान और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में 13-15 अप्रैल के बीच मध्यम से भारी बारिश, आंधी तूफान, बिजली कड़कने की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इसके अलावा, मध्य भारत में भी बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा में ओले गिरे। इसके अलावा, इन राज्यों में तेज बारिश भी हुई। वहीं, विदर्भ, केरल, माहे, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, इंटीरियर कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, छत्तीसगढ़, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में भी बारिश, आंधी तूफान देखा गया।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर पश्चिम भारत के मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसकी वजह से 13-15 अप्रैल के बीच बारिश होगी और आंधी तूफान आएगा। वहीं, ओले भी गिरेंगे। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 13-15 अप्रैल के बीच बारिश, बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान में भी अगले तीन दिनों तक बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

अन्य राज्यों की बात करें तो केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप में भी 13-14 अप्रैल को बारिश होने जा रही है। वहीं, आंधी तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, जम्मू और कश्मीर, पूर्वी मध्य प्रदेश में 13 अप्रैल, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमीी मध्य प्रदेश में 13 और 14 अप्रैल और उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 अप्रैल को ओले गिरने जा रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *