{“_id”:”66e41d1efe9e2dbe000dedae”,”slug”:”hindi-diwas-play-shabad-khoj-with-amar-ujala-join-letters-and-make-words-2024-09-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हिंदी दिवस विशेष: अमर उजाला पर खेलें ‘शब्द खोज’, अक्षरों को जोड़कर शब्दों को खोजने की मजेदार यात्रा से गुजरें”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 14 Sep 2024 08:35 AM IST
आज (14 सितंबर को) पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया जा रहा। भाषा के इस उत्सव की पूर्व संध्या पर हम आपके लिए ‘शब्द खोज’ लेकर आए हैं। जानिए, आखिर यह क्या है और इसे किस तरह खेल सकते हैं..
अमर उजाला शब्द खोज – फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
विस्तार
इस बार हिंदी दिवस के अवसर पर अमर उजाला डॉट कॉम आपके लिए एक मजेदार खेल लेकर आया है। इसका नाम है- शब्द खोज। इसमें आप अक्षरों को जोड़कर शब्दों को खोजने की मजेदार यात्रा से गुजरेंगे।
Trending Videos
इसके बारे में अधिक जानने से पहले आइए इसके पीछे का परिप्रेक्ष्य जानते हैं। …इस देश में अगर बोलियां हमारे जन्म से बंधी होती हैं तो हिंदी हमारे मन से जुड़ी होती है। संपर्क और संवाद के लिए भले ही हम आसपास के परिवेश को देखकर भाषा चुनते हैं, लेकिन सोचते हम हिंदी में ही हैं। हम सारी दुनिया घूम लेने के बाद भी अगर सुकून और अपनत्व की ठंडी छांव कहीं पाते हैं तो वो अपनी हिंदी के आंगन में ही। इसलिए इस बार हिंदी दिवस पर मनाए जाने वाले भाषा के उत्सव के बीच हम आपके लिए ‘शब्द खोज’ लेकर आए हैं। इसे आप किस तरह आसानी से खेल सकते हैं, अब हम इस बारे में आपको बताते हैं…
जैसे ही आप अमर उजाला की वेबसाइट पर आएंगे, मेन्यू बार में आपको शब्द खोज लिखा नजर आएगा।
शब्द खोज तक आप इस लिंक के माध्यम से भी पहुंच सकते हैं- https://www.amarujala.com/games/shabd-khoj
शब्द खोज के लिंक तक पहुंचते ही आपको नीचे की तरफ कुछ शब्द लिखे नजर आएंगे।
आपको बस शब्दों को देखकर ऊपर उनके सही अक्षरों को ढूंढना है और अपनी मोबाइल स्क्रीन के जरिए उन्हें सही क्रम में चुनते जाना है।
हर शब्द से जुड़े सही अक्षर खोजने के लिए आपको कुछ समय दिया जाएगा और इसी के हिसाब से आपके अंक तय होंगे।
अधिक जानने के लिए आप यह वीडियो भी देख सकते हैं।
…तो आइए अमर उजाला के इस शब्द खोज का हिस्सा बनिए और हमारे साथ मिलकर हिंदी को विस्तार दीजिए।