{“_id”:”6717a26e9ef7703b4c02c5fa”,”slug”:”hezbollah-claims-full-responsibility-for-drone-attack-on-netanyahu-home-know-all-updates-2024-10-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hezbollah: हिजबुल्ला ने ली नेतन्याहू के घर पर हमले की जिम्मेदारी; लेबनान से ड्रोन के जरिए बनाया गया था निशाना”,”category”:{“title”:”World”,”title_hn”:”दुनिया”,”slug”:”world”}}
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लेबनान
Published by: शिव शुक्ला
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:33 PM IST
बीते शनिवार को लेबनान से नेतन्याहू के आवास पर ड्रोन हमला किया गया था, जिसके बाद इस हमले का शक हिजबुल्ला पर जताया जा रहा था। अब खुद हिजबुल्ला ने इसकी जिम्मेदारी ली है।
बेंजामिन नेतन्याहू, प्रधानमंत्री, इस्राइल – फोटो : ANI
Trending Videos
विस्तार
हिजबुल्ला ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आवास पर हाल ही में हुए ड्रोन अटैक की जिम्मेदारी हिजबुल्ला ने ली है। हिजबुल्ला ने एक बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। बयान में आतंकी संगठन ने कहा है कि हम हम नेतन्याहू को निशाना बनाने वाले ड्रोन ऑपरेशन की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं।
Trending Videos
गौरतलब है कि बीते शनिवार को लेबनान से नेतन्याहू के आवास पर ड्रोन हमला किया गया था, जिसके बाद इस हमले का शक हिजबुल्ला पर जताया जा रहा था। अब खुद हिजबुल्ला ने इसकी जिम्मेदारी ली है। इस हमले के बाद इस्राइली प्रधानमंत्री ने हिजबुल्ला को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।
इस्राइली प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कह था कि ईरान के प्रॉक्सी हिजबुल्ला ने मेरी और मेरी पत्नी की हत्या का प्रयास करके गंभीर गलती की है। उनका यह प्रयास मुझे और इस्राइल को उसका भविष्य सुरक्षित रखने को लेकर हमारे दुश्मनों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने से रोक नहीं सकते।