heat wave outbreak in jharkhand for next four days imd update jharkhand mausam samachar weather forecast

ऐप पर पढ़ें

Jharkhand weather forecast: जून का पहला सप्ताह बीतने को है, लेकिन झारखंड में गर्मी अपने पूरे तेवर पर है। राज्य के 14 जिलों में बुधवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री से पार रहा। सबसे विकट स्थिति पलामू (मेदिनीनगर) और गढ़वा की है। गढ़वा में पारा 43.9 डिग्री, मेदिनीनगर में 43 डिग्री और सरायकेला में 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। तेज गर्मी के बीच उमस से जनजीवन बेहाल है।

अगले चार दिन लू का प्रकोप
मौसम विभाग, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, पलामू और आसपास के जिलों में अगले चार दिन लू का प्रकोप जारी रहेगा। गुरुवार को भी हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी समेत राज्य के दक्षिणी हिस्सों में अगले दो दिन तीन डिग्री तक पारा बढ़ सकता है, लेकिन आंधी-बारिश की भी संभावना है।

सात से नौ तक संताल, कोल्हान में मौसम में बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हवा का प्रवाह झारखंड की ओर है। वहीं समय-समय पर बंगाल की खाड़ी से होकर आनेवाली हवा के कारण राज्य के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। यही वजह है कि कभी तेज गर्मी पड़ रही है तो कभी बादल और हवा के कारण राहत भी मिल रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार, सात से नौ जून तक संताल के जिलों को छोड़कर राजधानी समेत राज्य के सभी जिलों में गर्मी जहां बढ़ेगी, वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा और पश्चिमी भाग को छोड़कर रांची समेत कोल्हान के विभिन्न इलाकों में मौसम के बदलाव का सिलसिला जारी रहेगा।

इन जिलों में हाल बेहाल
राज्य के जिन जिलों में बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा, उनमें गढ़वा, मेदिनीनगर, लातेहार, सरायकेला, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, चतरा, गुमला, प सिंहभूम, लोहरदगा, खूंटी, हजारीबाग, जमशेदपुर जिले शामिल हैं।

बरवाडीह में आंधी से तबाही 100 मकानों की छतें उड़ीं
लातेहार के बरवाडीह प्रखंड में बुधवार शाम आंधी ने जमकर तबाही मचाई। मोरवाई, बढनियां और सैदुप गांव में 100 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा। खपड़ैल और एसबेस्टस छतें उड़ गईं। दर्जनों पेड़ गिरने से जहां कई सड़क हो गईं, वहीं बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। मोरवाई के मुखिया आशीष सिंह ने बताया कि आंधी अपराह्न तीन से चार बजे तक चली। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *