Gorakhpur Nepal Bus Accident Rescue Operation Video Update | Marsyangdi River | यूपी की बस नेपाल में नदी में गिरी: 14 यात्रियों की मौत, 40 लोग सवार थे; काठमांडू से पोखरा जाते समय हादसा – Gorakhpur News

[ad_1]

उत्तर प्रदेश की एक बस नेपाल में नदी में गिर गई है। गोरखपुर की इस बस में 40 यात्री सवार थे। हादसे में 14 यात्री मारे गए हैं। बस काठमांडू से पोखरा जा रही थी। इसी दौरान यह अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में सवार ज्यादातर यात्री म

.

हादसा शुक्रवार सुबह 11.30 बजे तनहुन जिले में हुआ। जिले के SP बीरेंद्र शाही ने बताया- बस मार्सयांगडी अंबुखैरेनी के पास नदी में गिरी है। स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। सेना और सशस्त्र बलों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

हादसे की तस्वीरें…

नेपाली सेना और स्थानीय पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है।

हादसे के बाद मौके पर नेपाली सेना भी पहुंच गई है।

हादसे के बाद मौके पर नेपाली सेना भी पहुंच गई है।

मार्सयांगडी नदी में बस फंसी है। नदी का बहाव तेज है। बस की पूरी छत उड़ गई।

मार्सयांगडी नदी में बस फंसी है। नदी का बहाव तेज है। बस की पूरी छत उड़ गई।

जहां बस गिरी है वह पहाड़ से काफी नीचे है। इसलिए रेस्क्यू में दिक्कत हो रही है।

जहां बस गिरी है वह पहाड़ से काफी नीचे है। इसलिए रेस्क्यू में दिक्कत हो रही है।

हादसे के बाद बस की पूरी छत उड़ गई। घायलों को नेपाल पुलिस ने रेस्क्यू किया।

हादसे के बाद बस की पूरी छत उड़ गई। घायलों को नेपाल पुलिस ने रेस्क्यू किया।

बस गोरखपुर में रजिस्टर्ड,
तनहुन के DSP दीपकुमार राया ने बताया कि बस का नंबर UP-53 FT 7623 है। यह गोरखपुर के धर्मशाला बाजार इलाके में रहने वाली शालिनी केसरवानी पत्नी सौरभ केसरवानी के नाम रजिस्टर्ड है। यूपी सरकार के आपदा रिलीफ कमिश्नर ने कहा- नेपाल के अधिकारियों से संपर्क करके जानकारी जुटाई जा रही है।खबर को अपडेट किया जा रहा है…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *