Gold Price Aaj Ka Sone Aur Chandi Ka Bhav Gold And Silver Price News – Amar Ujala Hindi News Live

Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

सोने-चांदी का भाव
– फोटो : PTI

विस्तार


धनतेरस और दिवाली पर इस साल सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल सोना 33 प्रतिशत तक महंगा हो चुका है। पिछले साल अक्टूबर 2023 में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 61,200 रुपसे थी, जो 24 अक्टूबर 2024 की सुबह बाजार खुलने पर बीना जीएसटी लगे सोने का भाव  सोना 78,000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 97 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक पर कारोबार कर रही है। मुंबई के झवेरी बाजार के ज्वेलर्स का कहना है कि पिछले साल से सोने की कीमतों में 33 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। बावजूद इसके धनतेरस और दिवाली की मांग बढ़ने की पूरी उम्मीद उद्योग को है। इसके लिए हमने स्टॉक भी पूरा कर लिया है। हमें उम्मीद है कि पिछले साल की तुलना में इस साल 20 से 30 प्रतिशत बिक्री होगी।

Trending Videos

धनतेरस और दिवाली पर सोने-चांदी की खरीदारी करने की है परंपरा

इंडियन बुलियन एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीराज कोठारी बताते हैं कि सोने के साथ भारतीयों की परंपरा और भावनाएं जुड़ी हुई हैं। वहीं धनतेरस और दिवाली पर आभूषण, सोना-चांदी खरीदना शुभता का सूचक माना जाता है। सोने के भाव रिकॉर्ड स्तर पर हैं इसलिए हमें उम्मीद है कि आभूषणों के साथ सोने और चांदी के सिक्कों की बिक्री बढ़ेगी। उम्मेदमल त्रिलोकचंद के कुमार जैन बताते हैं कि पिछले साल की तुलना में सोने के भाव में 33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और उसके साथ रिटर्न भी बढ़ा है। इसलिए लोग सोने की खरीदारी दिवाली धनतेरस पर जरूर करेंगे। हमें उम्मीद है कि इस साल धनतेरस और दिवाली पर 20 से 30 प्रतिशत बिक्री होगी।

कम वजन के आभूषणों की मांग बढ़ेगी

अंबिका ज्वेलर्स के पराग जैन बताते हैं सोने के हल्के वजन के गहनों की मांग रहने की उम्मीद इस दिवाली पर है। हल्के वजन के गहनों अथवा सोने और चांदी के सिक्कों के दाम उस दिन के सोने और चांदी के दाम के अनुसार ही तय किए जाते हैं। वे बताते हैं कि देखा जाए तो सोने का भाव पिछले साल की तुलना में 16 हजार रुपये से अधिक बढ़ गया है। पिछले साल यही सोना 61 से 62 हजार रुपये प्रति दस ग्राम पर उपलब्ध था, जो आज गुरुवार को 78 हजार रुपये प्रति दस ग्राम पर है। पांच दिनों के दिवाली पर्व की खरीदारी धनतेरस से शुरू होगी, हम कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार आभूषणों की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ेगी।

सोने में अच्छा रिटर्न

एक्सिस सिक्योरिटीज के कमोडिटीज रिसर्च एनालिस्ट देवेया गगलानी ने बताया कि सोने और चांदी के दाम बढ़ने पीछे मुख्य वजह अमेरिकी फेडरल बैंक और यूरोपियन सेंट्रल बैंक के द्वारा ब्याज दर को घटा दी गई है, जिसकी वजह से सोने और चांदी के दाम आसमान छूने लगी हैं।  इसके साथ ही पूर्व मध्य क्षेत्र में हो रहे युद्ध का असर भी सोने और चांदी के दाम पर पड़ा है। इस वजह से निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने और चांदी की और देख रहे हैं। वे बताते हैं कि गोल्ड ने 2007 के बाद से अपना 33 प्रतिशत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। वे बताते हैं यदि एमसीएक्स गोल्ड धनतेरस  पिछले तीन सालों में सोने का रिटर्न 2021-22 में 10 प्रतिशत, 2022 व 23 में 20 प्रतिशत और 2023 व 24 में 25 प्रतिशत रहा है।

चार बजे तक के सोने का भाव

इंडियन बुलियन एसोसिएशन की बेबसाइट के अनुसार  999  कैरेट, यानी 24 कैरेट सोने का भाव मुंबई में 7816,00 रुपये प्रति दस ग्राम और 22 कैरेट के सोना का भाव 7160,00 रुपये प्रति दस ग्राम पर है। जबकि चांदी 999 का भाव 97420 रुपये प्रति किलो पर है।

मांग घटने से दिल्ली में सोने, चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर से नीचे आईं

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण गुरुवार को दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गईं। राहत की बात यह रही कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 300 रुपए घटकर 81,200 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया, जो पहले 81,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर उठान के कारण चांदी की कीमत भी गुरुवार को 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 1.01 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जिससे छह दिन से जारी तेजी का सिलसिला थम गया। बीते सत्र में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 300 रुपए गिरकर 80,800 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि बुधवार को इसका भाव 81,100 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *