Firing on BJP candidate Ramkripal Yadav in Patna | पटना में बीजेपी कैंडिडेट रामकृपाल यादव पर फायरिंग: कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे, एक समर्थक घायल; हमलावर मौके से फरार

पटना1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पटना की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर शनिवार 1 जून को फायरिंग की गई। जानकारी के मुताबिक, मसौढ़ी से लौटने के दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोली चलाई। हालांकि, रामकृपाल इस हमले में बाल-बाल बच गए। उनके साथ कार में सवार एक समर्थक को चोट आई है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

हमले में रामकृपाल यादव के एक समर्थक घायल हैं।

हमले में रामकृपाल यादव के एक समर्थक घायल हैं।

एक गांव के बाहर 20-25 लोगों ने हमला कर दिया- रामकृपाल
रामकृपाल यादव ने बताया कि मुझे बूथ पर अवैध तरीके से एक महिला विधायक के घुसने की सूचना मिली थी। उसी का निरीक्षण कर लौट रहा था। इसी दौरान तिनेरी गांव में समर्थकों से मिलने गया था। अचानक पिंजड़ी गांव के बाहरी इलाके में ही 20 से 25 लोगों ने घेरकर हमला कर दिया।

ईंट-पत्थर के अलावा फायरिंग भी की गई। गांव के एक समर्थक ने मुझे बचाने की कोशिश की। उसे बंदूक के बट से पीटा गया। मैं हमलावरों को नहीं जानता हूं। आज हमारे दो कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

मसौढ़ी एसडीएम अमित कुमार पटेल ने बताया कि सांसद अपने कुछ समर्थकों के साथ तिनेरी गांव गए थे। चुनाव संपन्न होने के बाद अचानक उन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया गया, जिसमें वो बाल बाल बच गए। लेकिन, उनके साथ चल रहे दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

लोगों से बात करते रामकृपाल यादव।

लोगों से बात करते रामकृपाल यादव।

हमलावरों की पहचान की जा रही है- पटना पूर्वी एसपी

वहीं, पटना पूर्वी एसपी भरत सोनी ने बताया कि पटना-जहानाबाद रोड पर तिनेरी गांव के पास रामकृपाल यादव के काफिले पर हमले की सूचना मिली थी। कार्यकर्ता चोटिंल हुए हैं। रामकृपाल यादव की ओर से आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, वो आपसे शेयर करूंगा। इस मामले में जो भी आरोपी है, उसकी पहचान की जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एफआईआर में 9 लोगों का नाम

एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि आवेदन में उल्लेख है कि उनके काफिले पर हमला किया गया। इस दौरान गोली चलाई गई है। आवेदन के आधार पर FIR किया गया गया है। बाकी सारे बिंदु अनुसंधान के क्रम में स्पष्ट किए जाएंगे। FIR में 9 प्राथमिकी अभियुक्तों का उल्लेख है। घटना 7:30 के बाद की है। उसके पूर्व 6 बजे ही मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो चुका था। ईवीएम भी सुरक्षित रूप से वहां से जा चुका था।

अपराधियों ने की 4 राउंड फायरिंग

रामकृपाल यादव के पीए रणधीर कुमार ने बताया कि चुनाव संपन्न होने के बाद तिनेरी गांव से निकलकर जमालपुर गांव जा रहे थे। इसी क्रम में गोपालपुर मठ के नजदीक उनकी गाड़ी के सामने कुछ युवक हथियार लेकर पहुंच गए और फायरिंग शुरू कर दी। चार राउंड फायरिंग की गई है। जिसमें सांसद बाल बाल बच गए हैं।

उन्होंने बताया कि गाड़ी के पीछे बाइस से आ रहे हैं समर्थकों पर भी ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें दो युवक घायल हुए हैं। सांसद रामकृपाल यादव सुरक्षित हैं। पटना के गौरिया मठ स्थित अपने घर सुरक्षित पहुंच गए हैं। रणधीर कुमार ने बताया कि घटना के बाद सांसद की ओर से मसौढ़ी थाने में लिखित शिकायत की गई है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *