Election Commission Release 6th Phase Voter turnout| Lok Sabha Election 2024 | छठे चरण में वोटर टर्नआउट 63.37% रहा: इसमें पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया; चौथे फेज में सबसे ज्यादा टर्नआउट

  • Hindi News
  • National
  • Election Commission Release 6th Phase Voter Turnout| Lok Sabha Election 2024

नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लोकसभा चुनाव में 6 फेज की वोटिंग हो चुकी है। सातवें और अंतिम फेज में 1 जून को वोटिंग होगी।

चुनाव आयोग (EC) ने छठे चरण (25 मई) का वोटर टर्नआउट जारी किया है। इस फेज का वोटर टर्नआउट 63.37% रहा। इसमें इसमें पुरुषों का 61.95% और महिलाओं का वोटर टर्नआउट 64.95% रहा। यानी पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा वोट दिया।

6 चरणों की वोटिंग में अब तक सबसे ज्यादा वोटर टर्नआउट चौथे चरण में 69.58% रहा। सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को वोटिंग होगी।

चुनाव आयोग बूथ वार वोटिंग डेटा देने के खिलाफ
चुनाव आयोग ने चुनाव के 48 घंटे के भीतर बूथ वार वोटिंग का डेटा सार्वजनिक करने की मांग का विरोध किया है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एफिडेविट में आयोग ने 22 मई को कहा, ‘फॉर्म 17सी (हर मतदान केंद्र पर डाले गए वोटों का रिकॉर्ड) के आधार पर वोटिंग डेटा का खुलासा करने से मतदाताओं के बीच भ्रम पैदा होगा, क्योंकि इसमें बैलेट पेपर की गिनती भी शामिल होगी।’

आयोग ने कहा, ‘ऐसा कोई कानून नहीं है, जिसके आधार पर सभी मतदान केंद्रों का फाइनल वोटिंग डेटा जारी करने के लिए कहा जा सके। फॉर्म 17सी केवल पोलिंग एजेंट को दे सकते हैं। इसे किसी अन्य व्यक्ति या संस्था को देने की अनुमति नहीं है।’ फॉर्म 17सी वह प्रमाण पत्र है, जिसे पीठासीन अधिकारी सभी प्रत्याशियों को प्रमाणित करके देता है।

चुनाव आयोग ने कहा, ‘कई बार जीत-हार का अंतर नजदीकी होता है। आम वोटर फॉर्म 17सी के अनुसार बूथ पर पड़े कुल वोटों और बैलेट पेपर को आसानी से नहीं समझ सकते। ऐसे में इसका इस्तेमाल गलत तरीके से चुनावी प्रक्रिया पर कलंक लगाने के लिए किया जा सकता है, जिससे मौजूदा चुनाव में अव्यवस्था फैल सकती है।’

ये खबर भी पढ़ें…

EC बोला-वोटर टर्नआउट डेटा जारी करने में देर नहीं करेंगे:कोई भी ये डेटा बदल नहीं सकता, कुछ लोग गलत नैरेटिव फैला रहे

चुनाव आयोग ने शनिवार 25 मई को कहा कि वोटर टर्नआउट डेटा जारी करने में देर नहीं की जाएगी। चुनाव में कितने वोट पड़े, कोई भी इस डेटा को बदल नहीं सकता। कुछ लोग चुनाव प्रक्रिया को खराब बताने के लिए गलत नैरेटिव फैला रहे हैं। चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का स्वागत किया, जिसमें फॉर्म 17C डेटा और बूथ-वाइज वोटर टर्नआउट पब्लिश करने को लेकर कोई भी निर्देश देने से इनकार किया था। पूरी खबर पढ़ें…

लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *