[ad_1]
Last Updated:
Earthquake News Today: कभी तिब्बत तो कभी जापान, हर दिन धरती डोल रही है. भूकंप के झटके कब-कहां आ जाएं, कोई नहीं जानता. अब इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. उत्तरी सुमात्रा में 18 जनवरी को सुबह भूकंप आया.
इंडोनेशिया में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.
Earthquake News Today: भारत से कोसों दूर एक बार फिर धरती डोली है. अबकी बार वहां भूंकप आया है, जहां दुनिया में सबसे अधिक आबादी मुसलमानों की है. जी हां, इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में आज यानी शनिवार को भूकंप से धरती कांप उठी है. उत्तरी सुमात्रा में 18 जनवरी को सुबह भूकंप आया. यहां रहने वाले लोगों ने भूकंप के झटकों को महूसस किया. इसके बाद वे घर से बाहर निकल आए. सभी डरे और सहमे दिखे. अभी भूकंप से कितना नुकसान हुआ है, इसकी डिटेल सामने नहीं आई है.
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, नॉर्थ सुमात्रा यानी उत्तरी सुमात्रा में आज सुबह 10 बजकर 34 मिनट पर भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई. इस भूकंप की गहराई 55 किलोमीटर जमीन के अंदर थी. इस भूकंप में किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. हालांकि, लोगों ने भूकंप के बाद घरों के सामान को हिलते हुए देखा और महसूस किया. लोग भूकंप के झटकों का वीडियो अपने कैमरे में कैद करते दिखे.
कहां है नॉर्थ सुमात्रा
दरअसल, नॉर्थ सुमात्रा इंडोनेशिया का एक प्रांत है. उत्तर सुमात्रा इंडोनेशिया देश के सुमात्रा द्वीप पर स्थित एक प्रान्त है. यह आचेह प्रान्त से दक्षिणपूर्व में स्थित है और जावा द्वीप से बाहर देश का सर्वाधिक आबादी वाला प्रान्त है. पिछले साल नवंबर में इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से 13 लोगों की मौत हो गई थी. सुमात्रा में अक्सर भूस्खलन की घटनाएं भी होती रहती हैं. इंडोनेशिया को सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश कहा जाता है.
जापान-तिब्ब्त में आया था भूकंप
इससे पहले पिछले सप्ताह 13 जनवरी को दक्षिण-पश्चिमी जापान में भूकंप आया था. जापान के लोगों ने 6.9 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया था. भूकंप के बाद सुनामी की आशंका के कारण लोगों को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने को कहा गया, लेकिन बाद में सुनामी की चेतावनी वापस ले ली गई. उस भूकंप में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली. इससे पहले नेपाल-चीन सीमा पर तिब्बत क्षेत्र में भूकंप आया था, जिसमें करीब डेढ़ सौ लोग मारे गए थे.
Delhi,Delhi,Delhi
January 18, 2025, 13:50 IST
भारत से कोसों दूर कांपी धरती, अबकी वहां आया भूकंप, जहां रहते अधिक मुस्लिम
[ad_2]
Source link