Earthquake News Today: इस खूबसूरत देश में कांपी धरती, 12000000 लोगों पर मंडराया खतरा, सुनामी की चेतावनी

[ad_1]

Last Updated:

Earthquake News Today: भूकंप की वजह से सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है. मछुआरों सहित सभी लोगों को समंदर से दूर रहने की सलाह दी गई है. जापान पहुंचे टूरिस्टों को भी अलर्ट किया गया है कि वे समुद्र के नजदीक ना…और पढ़ें

Earthquake News Today: जापान में उस वक्त लोग डर गए, जब वहां की धरती अचानक से थर्राने लगी. जापान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी गई है. कुछ हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है. भूकंप की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि वहां की करीब 12 करोड़ की आबादी पर खतरा मंडराने लगा.

जापान की स्थानीय मौसम एजेंसी ने कहा कि सोमवार को दक्षिण-पश्चिमी जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद मियाज़ाकी और कोच्चि प्रान्तों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई. स्थानीय समय के मुताबिक रात 9:19 बजे जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि मियाज़ाकी प्रीफेक्चर के हिस्से में भूकंप की तीव्रता जापानी भूकंपीय पैमाने 7 से कम मापी गई है.

भूकंप के बाद मियाजाकी स्टेशन पर ट्रेन रोक दी गईं, जिससे यात्री वहां काफी देर तक फंसे रहे. एजेंसी के अनुसार, स्थानीय समयानुसार रात नौ बजकर 19 मिनट पर भूकंप आने के तुरंत बाद, दक्षिण-पश्चिमी द्वीप क्यूशू में मियाजाकी प्रांत के साथ-साथ पास के कोची प्रांत के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई. बाद में सुनामी की चेतावनी वापस ले ली गई.

एजेंसी के अधिकारी शिगेकी आओकी ने संवाददाताओं से कहा कि लोगों को अगले हफ्ते, ख़ास तौर पर अगले दो या तीन दिन में भूकंप के और झटकों के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा गया है. मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र 30 किलोमीटर की गहराई पर था, जिससे दक्षिण-पश्चिमी मुख्य द्वीप क्यूशू का पूरा क्षेत्र हिल उठा.

भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित होने के कारण जापान में अक्सर झटके महसूस किए जाते हैं. सार्वजनिक प्रसारक ‘एनएचके टीवी’ ने कहा कि भूकंप के 30 मिनट के भीतर एक मीटर तक ऊंची लहरें उठीं’ रिपोर्ट के अनुसार, मियाजाकी बंदरगाह पर 20 सेमी की लहरें उठीं. ‘एनएचके’ के फुटेज में यातायात सामान्य दिखा. बिजली आपूर्ति भी सामान्य है. परमाणु संयंत्रों के लिए भी किसी तरह का खतरा पैदा नहीं हुआ.

homeworld

जापान में कांपी धरती, 12 करोड़ लोगों पर मंडराया खतरा, सुनामी की चेतावनी से खौफ

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *