Earthquake News Today: अब अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, भूकंप से डर गए लोग, जानिए तीव्रता

[ad_1]

Last Updated:

Earthquake News Today: तिब्बत के बाद अब अफगानिस्तान की धरती कांपी है. 15 जनवरी यानी बुधवार को सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई.

अब अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, भूकंप से डर गए लोग, जानिए तीव्रता

अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप आया है.

Earthquake News Today:  भारत के पड़ोस में एक बार फिर धरती कांपी है. इस बार चीन की ओर नहीं, बल्कि अफगानिस्तान में धरती डोली है. जी हां, अफगानिस्तान में बुधवार की सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, अफगानिस्तान में आज बुधवार को सुबह 7 बजकर 1 मिनट पर भूकंप आया. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 थी.

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि अफगानिस्तान में आए भूकंप की गहराई जमीन से 115 किलोमीटर थी. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई. स्थानीय लोगों ने अच्छे स भूकंप के इस झटके को महसूस किया. कुछ लोगों की नींद ही भूकंप की वजह से खुली. डरे-सहमे लोग भूकंप की वजह से घरों से बाहर निकलते देखे गए.

फिलहाल, इस भूकंप में किसी तरह के नुकसान की अब तक कोई खबर नहीं आई है. भारत के पड़ोस यानी अफगानिस्तान में यह भूकंप ऐसे वक्त में आई है, जब तिब्बत के शिजांग में लगातार धरती हिल रही है. आज यानी 15 जनवरी को भी शिजांग में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. यहां बीते 7 दिनों में कम से कम 3600 से अधिक छोटे-बड़े भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं.

अफगानिस्तान में आए भूकंप से नेपाल के उस भूकंप की याद भी ताजा हो गई है, जो आज से सालों पहले हुआ था. जी हां, इतिहास के पन्नों पर 15 जनवरी की तारीख भारत और नेपाल में 1934 में आए भीषण भूकंप की दुखद घटना के साथ दर्ज है. भारत में बिहार और पड़ोसी नेपाल के सीमावर्ती इलाके में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.4 आंकी गई. इस भूकंप में करीब 11,000 जानें गईं और संपत्ति का भारी नुकसान हुआ था.

homeworld

अब अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, भूकंप से डर गए लोग, जानिए तीव्रता

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *