Donald Trump Wife Video; Melania Trump Mar-a-Lago FBI Raid Case | मेलानिया बोलीं-FBI ने मेरे घर रेड डाली, निजता भंग की: अमेरिका सबक ले; खुफिया फाइलें ढूंढने के लिए ट्रम्प के घर पहुंचे थे एजेंट्स

[ad_1]

59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

1 अक्टूबर को मेलानिया अपनी मेमॉयर रिलीज करेंगी। इससे पहले उन्होंने प्रमोशनल वीडियो जारी किया।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पत्नी मेलानिया ट्रम्प ने अपने घर मार-ए-लागो पर 2022 में FBI को रेड के लिए लताड़ लगाई है। सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो शेयर कर मेलानिया ने चेतावनी देते हुए लिखा कि अमेरिका में लोगों के हकों की रक्षा होनी चाहिए।

दरअसल, 1 अक्टूबर को मेलानिया ट्रम्प अपने जीवन के कुछ किस्सों पर एक किताब (मेमॉयर) जारी करने वाली हैं। उन्होंने इसका प्रमोशनल वीडियो जारी किया है। इसमें मेलानिया ने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि अमेरिकी सरकार मेरी प्राइवेसी पर इस तरह से हमला करवाएगी।”

मेलानिया ने बताया कि उस दिन जब FBI की टीम डाली तब उन्होंने मेरे निजी समानों की तलाशी ली। यह सिर्फ मेरी कहानी नहीं है। यह अमेरिका के सभी नागरिकों के लिए एक चेतावनी है, हमारे अधिकारों और आजादी की रक्षा होनी चाहिए।

यह फोटो ट्रम्प के घर मार-ए-लागो के बाथरूम की है। FBI को रेड के दौरान यहां बॉक्स में रखे कई डॉक्यूमेंट्स मिले थे।

यह फोटो ट्रम्प के घर मार-ए-लागो के बाथरूम की है। FBI को रेड के दौरान यहां बॉक्स में रखे कई डॉक्यूमेंट्स मिले थे।

‘FBI ने मेलानिया की पर्सनल अलमारी में तलाशी ली थी’ इससे पहले 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक रैली के दौरान भी ट्रम्प ने कहा था कि FBI के छापेमारी के बाद मेलानिया को अपमानित महसूस हुआ था। ट्रम्प ने कहा था, “यह बहुत ही बुरा अनुभव था। FBI के अधिकारी मेलानिया की अलमारी में घुसे थे। उसके कपड़ों के बीच तलाशी ली थी। वे पूरे घर की हालात खराब कर गए थे।”

ट्रम्प ने बताया था कि FBI एजेंट्स ने उनके 16 साल के बेटे बैरन के कमरे में भी तलाशी ली थी। दरअसल, 2021 में राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद ट्रम्प व्हाइट छोड़कर फ्लोरिडा में अपने घर मार-ए-लागो लौट गए थे। इस दौरान उन पर आरोप लगा कि वे अपने साथ कई सरकारी और खुफिया दस्तावेज भी ले गए।

अगस्त 2021 में FBI ने ट्रम्प के घर पर रेड डाली थी। पिछले साल इस मामले में पूर्व राष्ट्रपति पर क्रिमिनल केस भी दर्ज हुआ था। आरोप पत्र में बताया गया था कि FBI ने ट्रम्प के पास से 337 सरकारी डॉक्यूमेंट्स बरामद किए थे। इनमें से 21 डॉक्यूमेंट्स पर टॉप सीक्रेट लिखा हुआ था। ये वो दस्तावेज होते हैं जिसमें सबसे संवेदनशील जानकारी रखी जाती है।

ट्रम्प ने बाथरूम-स्टोर रूम में छिपाई थी फाइलें इसके अलावा, 9 डॉक्यूमेंट्स पर सीक्रेट लिखा हुआ था। ये वो फाइल्स होती हैं, जिसके लीक होने पर राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा पहुंचने की आशंका रहती है। CNN के मुताबिक, ट्रम्प ने जो क्लासिफाइड फाइल्स छिपाई थीं उनमें अमेरिका के न्यूक्लियर प्रोग्राम्स और US और दूसरे देशों की रक्षा और हथियारों की क्षमता से जुड़ी डीटेल्स मौजूद थीं।

49 पेज के आरोप पत्र में बताया गया था कि ट्रम्प ने ये दस्तावेज अपने बाथरूम, बॉलरूम, शावर की जगह पर, ऑफिस, स्टोर रूम और बेडरूम में छिपाए थे। ये भी बताया गया कि ट्रम्प ने 2021 में 2 अलग-अलग मौकों पर बिना सिक्योरिटी क्लियरेंस के ये फाइल्स एक राइटर और स्टाफ के 2 मेंबर्स को दिखाई थीं।

हालांकि, इस साल जुलाई में फेडरल जज एलीन कैनन ने ट्रम्प के इस केस को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि ट्रम्प के खिलाफ केस लड़ रहे वकील जैक स्मिथ को कानूनी तरह से हायर नहीं किया गया था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *