Do Aur Do Pyaar | ‘दो और दो प्यार’ का नया गाना आया सामने, विशाल ददलानी ने दी ‘ता रा ता रा ता’ को आवाज

[ad_1]

Loading

मुंबई: विद्या बालन, इलियाना डिक्रूज, प्रतीक गांधी और सेंधिल राममूर्ति स्टारर फिल्म दो और दो प्यार का तीसरा गाना गुरुवार को रिलीज हो चुका है। ‘ता रा ता रा ता’ को सिंगर विशाल ददलानी ने गाया है। सुभाजीत मुखर्जी ने इस गाने को कंपोज किया है और त्रिना मुखर्जी ने लिखा है। यह गाना आपको तुरंत गुनगुनाने पर मजबूर कर देगा।

अरमान मलिक, अनन्या बिड़ला, लकी अली, व्हेन चाय मेट टोस्ट, लॉस्ट स्टोरीज और द लोकल ट्रेन ने इस फिल्म के साउंडट्रैक को बहुत ही खास बना दिया है। इससे पहले ‘जज्बाती है दिल’ और ‘तू है कहां’ को रिलीज किया गया था और अब फिल्म का तीसरा गाना ‘ता रा ता रा ता’ रिलीज हो चुका है।

दो और दो प्यार का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया था कि विद्या बालन और प्रतीक गांधी का रिश्ता बोझिल हो चुका है और वह किसी तरह इसे खींच रहे हैं। इसके बाद दोनों का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चलने लगता है।

कब रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म को अवॉर्ड विनिंग एड फिल्म मेकर शीर्षा गुहा ठाकुरता द्वारा निर्देशित किया गया है। यह फिल्म उनकी पहली फीचर फिल्म है। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति ने अहम रोल प्ले किया है।

जान्हवी कपूर की फिल्म से होगा सामना
जान्हवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही 19 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी। करण जौहर की इस मूवी में राजकुमार राव भी हैं। इससे पहले दोनों ने ‘रूही’ फिल्म में साथ काम किया है। डायरेक्शन शरण शर्मा का है।

विद्या बालन का वर्कफ्रंट
दो और दो प्यार के बाद विद्या बालन भूल भुलैया 3 में दिखाई देंगी। इसमें वो एक बार फिर से अपने आइकॉनिक कैरेक्टर मंजुलिका के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में कार्तिक आर्यन भी अहम भूमिका में हैं।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *