Devendra Fadnavis Owaisi Maharashtra Election 2024 | फडणवीस बोले- अरे ओ ओवैसी सुन ले: कुत्ता भी न पेशाब करेगा औरंगजेब की पहचान पर, तिरंगा लहराएगा पूरे पाकिस्तान पर

मुंबई32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा नेता और डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा- भारत का सच्चा मुसलमान औरंगजेब को अपना हीरो नहीं मानता।

महाराष्ट्र के वर्सोवा में प्रचार के दौरान AIMIM चीफ ओवैसी ने 10 नवंबर को डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस पर मुसलमानों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया था। इसके 24 घंटे बाद ही फडणीस ने पलटवार करते हुए कहा कि ओवैसी महाराष्ट्र में औरंगजेब का महिमामंडन कर रहे हैं। फडणवीस ने मुंबई में एक रैली के दौरान कहा-

QuoteImage

आज कल तो औवेसी भी यहां आने लगा है। मेरे हैदराबादी भाई, तू यहां मत आ। तू उधर ही रह, क्योंकि यहां तेरा कोई काम नहीं है। महाराष्ट्र में आकर कोई औरंगजेब का महिमामंडन कर रहा है। भारत का सच्चा मुसलमान औरंगजेब को अपना हीरो नहीं मानता। औरंगजेब तो आक्रमणकारी था। सुन ले औवेसी…कुत्ता भी ना पेशाब करेगा औरंगजेब की पहचान पर। अब तो तिरंगा लहराएंगे पूरे पाकिस्तान पर।

QuoteImage

लोकसभा चुनाव खराब प्रदर्शन को लेकर फडणवीस ने रैली में कहा- महाराष्ट्र में हम सोए हुए थे। हम इनके वोट जिहाद को समझ नहीं पाए, लेकिन अब हम वोटों से ऐसा धर्मयुद्ध लड़ेंगे, जिससे गीदड़ों को समझ आ जाएगा कि उनका काम खत्म हो गया है।

फडणवीस की स्पीच की 3 बातें…

  1. कांग्रेस के लोग बरसाती मेंढक हैं। चुनाव के दौरान ये घोषणापत्र ले कर आते हैं। पिछले चुनाव में राहुल गांधी ने कहा था झोपड़पट्टी वालों को घर देंगे। इनकी 2.5 साल सरकार थी। इन्होंने वादा पूरा नहीं किया। कल इन्होंने फिर से घोषणापत्र जारी किया है। उसमें ये लोग झोपड़पट्टी वालों के बारे में भूल गए।
  2. ये साधारण चुनाव नहीं है। हम किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। हमने कभी धर्म की बात नहीं की। हमने सभी जाति और धर्मों के लिए योजनाएं लाई। अगर यहां कोई वोटों जिहाद की बात करेगा तो उसे हम वोटों के धर्मयुद्ध से जवाब देंगे।
  3. 2010 से 2024 तक जितने दंगे हुए हैं, उनमें शामिल मुसलमान आरोपियों को छोड़ने की डिमांड रखी गई। दंगों में शामिल लोग देश को तहस-नहस करते हैं। ऐसे लोगों को छोड़ने का डिमांड को MVA मंजूर करने की बात कहता है। ये बात MVA को मंजूर होगी, लेकिन देश को स्वीकार नहीं है।

ओवेसी ने कहा था- हम फडणवीस से डरने वाले नहीं

AIMIM चीफ ओवैसी ने वर्सोवा में प्रचार के दौरान 10 नवंबर को कहा था कि महाराष्ट्र में एक सेक्युलर सरकार को बढ़ावा देना चाहती है। न तो शिंदे सीएम बनेंगे और न ही फडणवीस CM बनेंगे, बल्कि महाराष्ट्र में एक सेक्युलर व्यक्ति को सीएम बनाया जाएगा।

ओवैसी ने कहा था कि भाजपा-कांग्रेस ने मुस्लिम समाज की आवाज को दबाने की कोशिश की है। फडणवीस मुस्लिम समुदाय को डराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मैं अपने समुदाय की आवाज उठाते रहूंगा। मैं फडणवीस को चुनौती देता हूं। हम उनसे डरने वाले नहीं है।

महाराष्ट्र के राजनीतिक समीकरण पर एक नजर…

लोकसभा चुनाव में भाजपा 23 से 9 सीटों पर सिमटी लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों में से INDIA गठबंधन को 30 और NDA को 17 सीटें मिलीं।। इनमें भाजपा को 9, शिवसेना को 7 और NCP को सिर्फ 1 सीट मिली थी। भाजपा को 23 सीटों का नुकसान हुआ। 2019 के लोकसभा चुनाव से NDA को 41 जबकि 2014 में 42 सीटें मिली थीं।

लोकसभा चुनाव के हिसाब से भाजपा को नुकसान का अनुमान महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भी अगर लोकसभा चुनाव जैसा ट्रेंड रहा तो भाजपा को नुकसान होगा। भाजपा 60 सीटों के आसपास सिमटकर रह जाएगी। वहीं, विपक्षी गठबंधन के सर्वे में MVA को 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। भाजपा के लिए मराठा आंदोलन सबसे बड़ी चुनौती है। इसके अलावा शिवसेना और NCP में तोड़फोड़ के बाद उद्धव ठाकरे और शरद पवार के साथ लोगों की सिम्पैथी है।

विधानसभा चुनाव- 2019

  • 2019 में BJP-शिवसेना गठबंधन था। BJP ने 105 सीटें और शिवसेना ने 56 सीटें जीतीं। गठबंधन से NCP को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं। भाजपा-शिवसेना आसानी से सत्ता में आ जाती, पर मनमुटाव के कारण गठबंधन टूट।
  • 23 नवंबर 2019 को फड़नवीस ने मुख्यमंत्री और अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि, बहुमत परीक्षण से पहले 26 नवंबर को ही दोनों ने इस्तीफा दे दिया।
  • 28 नवंबर को शिवसेना (अविभाजित), NCP (अविभाजित) और कांग्रेस की महाविकास अघाड़ी सत्ता में आई।
  • इसके बाद शिवसेना (अविभाजित) और NCP (अविभाजित) में फूट पड़ गई और ये दो पार्टियां चार धड़ों में बंट गई। फिर भी लोकसभा चुनाव में शरद पवार और उद्धव ठाकरे को फायदा हुआ। अब इसी पृष्ठभूमि पर विधानसभा चुनाव भी हो रहा है। पूरी खबर पढ़े…

……………………………..

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

5 साल में 3 सरकारों का रिपोर्ट कार्ड; 3 बड़े प्रोजेक्ट गंवाए, 7.83 लाख करोड़ रुपए का कर्ज

5 साल, 3 मुख्यमंत्री और 3 अलग-अलग सरकारें। महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद 5 साल सियासी उठापठक चलती रही। अब फिर से विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। चुनाव से पहले दैनिक भास्कर की टीम महाराष्ट्र पहुंची और पिछले 5 साल का लेखा-जोखा जाना। इसमें तीन बातें समझ आईं, पूरी खबर पढ़े…

फडणवीस बोले- भाजपा महाराष्ट्र में अकेले नहीं जीत सकती, लोकसभा चुनाव के समय राज्य में वोट जिहाद हुआ था

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 27 अक्टूबर को कहा कि जमीनी हकीकत को लेकर व्यावहारिक होना पड़ेगा। भाजपा अकेले महाराष्ट्र चुनाव नहीं जीत सकती, लेकिन यह भी सच है कि हमारे पास सबसे ज्यादा सीटें और सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत है। चुनाव के बाद भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। पूरी खबर पढ़े…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *