Delhi Election 2025 Live Updates; Arvind Kejriwal Atishi Ramesh Bidhuri | AAP BJP Congress | दिल्ली विधानसभा चुनाव अपडेट्स: CM आतिशी और संजय सिंह को कोर्ट नोटिस, संदीप दीक्षित पर भाजपा से करोड़ों रुपए लेकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया था

  • Hindi News
  • National
  • Delhi Election 2025 Live Updates; Arvind Kejriwal Atishi Ramesh Bidhuri | AAP BJP Congress

नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली की CM आतिशी और AAP सांसद संजय सिंह को नोटिस जारी किया है। ये नोटिस कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के मानहानि के मामले में दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 27 जनवरी को होगी।

नई दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने अपनी शिकायत में कहा है कि 26 दिसंबर को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके और कांग्रेस पर मानहानि करने वाले आरोप लगाए थे।

CM आतिशी और संजय सिंह ने कहा था कि संदीप दीक्षित ने केजरीवाल को हराने के लिए भाजपा से करोड़ों रुपए लिए हैं और वे बीजेपी के साथ मिलकर AAP को हराने की साजिश रचने में शामिल हैं।

कांग्रेस ने तीन नई गारंटियां दी कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव को लेकर तीन गारंटियों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने गुरुवार को सरकार बनने पर दिल्ली की जनता को 500 रुपए का सिलेंडर, फ्री में राशन किट और 300 यूनिट तक फ्री बिजली की गारंटी दी।

गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि दिल्ली में सरकार बनने पर कांग्रेस अपनी सभी गारंटियां पूरी करेगी। इस दौरान उनके साथ प्रभारी काजी निजामुद्दीन और दिल्ली कांग्रेस चीफ देवेंद्र यादव भी मौजूद थे।

कांग्रेस की गारंटियां…

1. प्यारी दीदी योजना- कांग्रेस ने 6 जनवरी को पहली चुनावी गारंटी देते हुए प्यारी दीदी योजना लॉन्च की थी। जिसके तहत सरकार बनने पर दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपए महीना देने का वादा किया।

2. जीवन रक्षा योजना- 8 जनवरी को दूसरी गारंटी देते हुए कांग्रेस ने जीवन रक्षा योजना का ऐलान किया था। इसके तहत कांग्रेस दिल्ली के सभी लोगों को 25-25 लाख रुपए का बीमा देने का वादा किया।

3. युवा उड़ान योजना- 13 जनवरी को कांग्रेस ने तीसरी गारंटी देते हुए युवा उड़ान योजना लॉन्च की। इसके तहत दिल्ली कांग्रेस ने दिल्ली में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल तक हर महीने 8,500 रुपए देने का वादा किया।

4. 500 रुपए का सिलेंडर- 16 जनवरी को कांग्रेस ने चौथी गारंटी देते हुए 500 रुपए का सिलेंडर देने की वादा किया।

5. फ्री राशन किट- 16 जनवरी को कांग्रेस ने पांचवी गारंटी देते हुए फ्री राशन किट देने का वादा किया।

6. 300 यूनिट तक फ्री बिजली- 16 जनवरी को कांग्रेस ने छठी गारंटी देते हुए 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने का वादा किया।

दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…

लाइव अपडेट्स

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

AAP नेता सिसोदिया ने जंगपुरा विधानसभा से नामांकन भरा 

पूर्व उपमुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया ने गुरुवार सुबह नामांकन भरा। AAP ने उन्हें जंगपुरा विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है।

07:30 AM16 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

संजय सिंह बोले- PM मोदी अरविंद केजरीवाल से माफी मांगें

AAP सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा ने राजनीतिक दुर्भावना के चलते तथाकथित शराब घोटाला बनाया है, जो कि फर्जी है। इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अरविंद केजरीवाल से माफी मांगनी चाहिए।

07:23 AM16 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

संजय सिंह बोले- ED ने गैरकानूनी तरीके से AAP के नेताओं को गिरफ्तार किया

AAP सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि शराब घोटाला मामले में उनकी, CM केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी अवैध और गलत थी। ED ने गैरकानूनी तरीके से AAP के नेताओं को गिरफ्तार किया।

संजय सिंह ने कहा कि 3 साल से ED शराब घोटाले को लेकर AAP नेताओं पर केस चला रहे हैं, कल (बुधवार को) 3 साल बाद ED को याद आया कि इस पर सैंक्शन लेना है। इसका मतलब ये हुआ कि ये पूरा मामला फर्जी है।

07:03 AM16 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

AAP नेता सिसोदिया आज भरेंगे नामांकन, कालका जी में पूजा की

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को जंगपुरा विधानसभा से नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले उन्होंने कालका देवी मंदिर में पूजा की।

सिसोदिया ने x पर लिखा- आज जंगपुरा विधानसभा से नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहा हूँ। इससे पहले सुबह कालका माई के चरणों में बैठकर ध्यान प्रार्थना की।

उन्होंने लिखा कालका माई के चरणों में यही विनती है कि दिल्ली के भाइयों बहनों की सेवा में मेरी जो भूमिका माँ को उचित लगे उसके अनुसार मेरा मार्ग प्रशस्त करें।

06:49 AM16 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

ECI ने पॉलिटिकल पार्टियों को AI का जिम्मेदारी से यूज करने की सलाह दी

चुनाव आयोग (ECI) ने पॉलिटिकल पार्टियों को AI का जिम्मेदारी से यूज करने की सलाह दी। ECI ने कहा कि कोई भी उम्मीदवार या पॉलिटिकल पार्टी AI जनरेटेड कंटेंट सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए उस पर AI का लेबल लगाएं। जिससे उसकी पहचान की जा सके।

06:38 AM16 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन भरेंगे नामांकन; तिहाड़ जेल से बाहर आए

दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को गुरुवार सुबह तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। ताहिर दिल्ली चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले हैं।

बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने ताहिर की पैरोल मंजूर कर ली थी। उन्हें दिल्ली पुलिस के भारी सुरक्षा घेरे में जेल से रिहा किया गया। वह सुबह करीब 9.15 बजे जेल से बाहर आए।

आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद हुसैन को विधानसभा चुनाव के लिए मुस्तफाबाद सीट से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने मैदान में उतारा है।

24 फरवरी 2020 को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें 53 लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे। इसी केस में ताहिर आरोपी हैं।

06:00 AM16 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

संदीप दीक्षित बोले- केजरीवाल से नई दिल्ली की जनता नाराज

नई दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि लोग AAP और अरविंद केजरीवाल से नाराज हैं। 10 साल में केजरीवाल कभी अपनी विधानसभा में नहीं आए। जिससे जनता में गुस्सा है। दूसरी तरफ भाजपा से भी लोगों को कोई उम्मीद नहीं है।

संदीप ने सपा के AAP को समर्थन देने पर कहा कि अखिलेश को AAP की नीतियां पसंद आई होगी, उन्हें शराब घोटाला पसंद आया होगा। तभी उन्होंने समर्थन दिया है।

05:25 AM16 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज आज भरेंगे नामांकन, कालका जी में पूजा की

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने नामांकन दाखिल करने से पहले गुरुवार सुबह कालकाजी मंदिर में पूजा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कालका मां दिल्ली की इष्ट देवी हैं। हम कोई भी बड़ा काम करने से पहले मां का आशीर्वाद लेते हैं। आज मैं अपना नामांकन दाखिल करूंगा। कालका मां हमें और दिल्ली के लोगों को आशीर्वाद देती रहें।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *