Delhi Assembly Election LIVE 2025 Update; Arvind Kejriwal Amit Shah | Atishi BJP AAP | दिल्ली चुनाव अपडेट: भाजपा का आरोप- AAP ने महिला सम्मान योजना के 30 हजार रजिस्ट्रेशन फॉर्म कचरे में फेंके, सभी तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के

  • Hindi News
  • National
  • Delhi Assembly Election LIVE 2025 Update; Arvind Kejriwal Amit Shah | Atishi BJP AAP

नई दिल्ली30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- AAP दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखा कर रही है।

भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की महिलाओं को धोखा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP ने महिला सम्मान योजना के हजारों रजिस्ट्रेशन फॉर्म कचरे में फेंक दिए हैं। 30 हजार से ज्यादा फॉर्म तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के हैं।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘ये केजरीवाल की महिला सम्मान योजना है। फॉर्म पर महिलाओं के नाम, आधार कार्ड और दूसरी डिटेल है। हमें लगभग 30 हजार फॉर्म कूड़ा बीनने वाले के पास से मिले। अगर यह दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखा नहीं है तो क्या है? वे (AAP) कहते हैं कि उन्होंने लगभग 20-25 लाख महिलाओं को रजिस्टर्ड किया है, लेकिन उन्होंने महिलाओं का डेटा कूड़ा बीनने वालों को बेच दिया।’

उन्होंने कहा- तो क्या वे (AAP) महिलाओं को झूठी उम्मीद दे रहे हैं? कि आप उन्हें 2100 रुपए का वादा कर रहे हैं, लेकिन उनकी जानकारी बेच रहे हैं? अगर यह डेटा किसी अपराधी के हाथ लग गया, तो उनके बैंक खाते में मौजूद सारा पैसा गायब हो जाएगा।

दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 को नतीजे

दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…

लाइव अपडेट्स

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव के लिए गुजरात SRPF कंपनियों की तैनाती पर सवाल उठाए

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गुजरात से राज्य रिजर्व पुलिस बल (SRPF) की 8 कंपनियों की तैनाती पर सवाल उठाए हैं।

केजरीवाल ने X पोस्ट में दिल्ली चुनाव के लिए SRPF की तैनाती के जुड़ा DGP (आर्म्ड यूनिट) का सर्कुलर शेयर किया। उन्होंने लिखा- गुजरात पुलिस का यह आदेश पढ़ें। चुनाव आयोग ने दिल्ली से पंजाब पुलिस को हटाकर गुजरात पुलिस को तैनात कर दिया है। क्या हो रहा है?

03:09 AM26 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- केजरीवाल जैसा झूठ बोलने वाला नहीं देखा, कुंभ में डुबकी लगाएं

गृह मंत्री अमित शाह ने 25 जनवरी को दिल्ली में पार्टी के संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैंने केजरीवाल जैसा झूठा इंसान अपने पूरे जीवन में नहीं देखा है। अभी कुंभ लगा है, केजरीवाल डुबकी लगा लो तो झूठ बोलने के पाप कट जाएंगे।

शाह ने AAP सरकार पर घोटाले करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूलों और मंदिरों, गुरुद्वारों को भी नहीं बख्शा। सबके ठेके दे दिए, हजारों करोड़ का घोटाला किया। केजरीवाल ने हर चुनाव में झूठे वादे किए हैं। भाजपा कोरे वादे नहीं करती। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *