Delhi Assembly Election Arvind Kejriwal Statement On Attack On Saif Ali Khan Attacked Bjp Government – Amar Ujala Hindi News Live – Kejriwal On Saif Ali Khan:सैफ अली खान पर हमले को लेकर आया केजरीवाल बयान, बोले

delhi assembly Election Arvind Kejriwal statement on attack on Saif Ali Khan attacked BJP government

अरविंद केजरीवाल
– फोटो : ANI

विस्तार


दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) ने सुरक्षा को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में सेलिब्रिटीज सुरक्षित नहीं हैं। आम आदमी की सुरक्षा की सुरक्षा तो दूर की बात है। सलमान खान पर फायरिंग, बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब सैफ अली खान पर जानलेवा हमला बताता है कि भाजपा की सरकारें लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली को भी सुरक्षा नहीं दे पा रही है। यहां रोज हत्याएं हो रही हैं, व्यापारियों को वसूली की धमकी आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा से देश के बॉर्डर की भी सुरक्षा नहीं हो रही है। सीमा पार कर रोहिंग्या आ रहे हैं।

Trending Videos

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *