Dearness Allowance Da Dr In Diwali Government Employees To Benefit 7th Pay Commission News And Updates – Amar Ujala Hindi News Live

2022 में केंद्रीय कैबिनेट ने 28 सितंबर को डीए की दरों में चार फीसदी बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी। उस साल 24 अक्तूबर को दीपावली थी, इसलिए सरकार ने सितंबर के आखिरी सप्ताह में डीए/डीआर की दरों में बढ़ोतरी की थी। 


Dearness Allowance DA DR in Diwali Government Employees to benefit 7th Pay Commission news and updates

महंगाई भत्ता।
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


केंद्र सरकार के एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलने वाले महंगाई भत्ते/महंगाई राहत में इस माह वृद्धि होने के आसार कम हैं। सूत्रों के मुताबिक, महंगाई भत्ते व महंगाई राहत में अगले माह यानी अक्तूबर में दिवाली से पहले चार फीसदी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में केंद्रीय कैबिनेट, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की फाइल पर मुहर लगा सकती है। पहले यह माना जा रहा था कि सितंबर में केंद्र सरकार, अपने कर्मियों व पेंशनरों को डीए/डीआर बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है। मौजूदा समय में डीए/डीआर की दर 50 फीसदी है। अगर इसमें 4 फीसदी की वृद्धि होती है तो ये दर 54 पर पहुंच जाएगी। 

Trending Videos

2022 में केंद्रीय कैबिनेट ने 28 सितंबर को डीए की दरों में चार फीसदी बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी। उस साल 24 अक्तूबर को दीपावली थी, इसलिए सरकार ने सितंबर के आखिरी सप्ताह में डीए/डीआर की दरों में बढ़ोतरी की थी। गत वर्ष 24 अक्तूबर को दशहरा था और दीवाली 12 नवंबर की थी। दीपावली से पहले केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में डीए वृद्धि की घोषणा की गई थी। इस बार दीपावली एक नवंबर को है और दशहरा 13 अक्तूबर का है। ऐसे में अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में डीए बढ़ोतरी हो सकती है। केंद्र सरकार में एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को पहली जनवरी से देय महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की वृद्धि की सौगात मिली थी। इस वृद्धि के साथ डीए की दर 46 से 50 फीसदी पर पहुंच गई थी। अब पहली जुलाई से सरकारी कर्मचारियों को डीए में चार फीसदी बढ़ोतरी की सौगात मिलेगी। हालांकि डीए की इस सौगात का फायदा अक्तूबर में होगा। सरकारी/पेंशनरों को तीन माह का एरियर मिल जाएगा। 

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *