Dawood Ibrahim is Alive | एक बार फिर बच गया दाउद ! छोटा शकील का दावा, सुरक्षित है दाउद इब्राहिम

[ad_1]

Loading

  • दाऊद इब्राहिम के जन्मदिन की चल रही है तैयारी
  • दाउद को ज़हर देने की पाक में चर्चा
  • सोशल मीडिया, यू ट्यूब और नेट सेवा बैन
  • मेन स्ट्रीम मीडिया में ख़बर को लेकर की गई मनाही

नवभारत न्यूज नेटवर्क
मुंबई: भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) कासकर को ज़हर देने की खबर पूरे पाकिस्तान में रविवार को आग की तरह फैली। दरअसल 26/11 आतंकी हमले के आतंकी की जेल में ज़हर देकर ही किसी ने हत्या कर दी थी। जिसके बाद दाऊद की इस खबर से पूरे पाकिस्तान में एक्स, इंस्टाग्राम, यू ट्यूब बैन कर दिया गया। इंटरनेट सेवा भी बाधित कर दी गई।  इतना ही नहीं मेन स्ट्रीम मीडिया को दाऊद से संबंधित ख़बर न चलाने की हिदायत भी दी गई। जब आईएसआई और सेना के लोगों ने दाऊद के समधी जावेद मियादाद को उनके घर में ही नज़र बंद कर दिया। तो सभी को लगने लगा कि दाल में कुछ काला है। मगर इन सबके बीच दाऊद का राइट हैंड छोटा शकील (Chhota Shakeel) ने एक बार फिर से सामने आकर कहा कि दाऊद जीवित और सुरक्षित (Alive and Safe) है, हम उनके आने वाले जन्मदिन की तैयारी (Birthday Planning) कर रहे हैं। ये ख़बर बेबुनियाद है, हर एक दो साल बाद इस तरह की ख़बर उड़ाई जाती है जिसमे कोई दम नहीं है। 

छोटा शकील ने किया खंडन
दाउद को ज़हर देने से लेकर फूड प्वाइजनिंग की खबर के बीच छोटा शकील ने सामने आकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये ख़बर पूरी तरह बेबुनियाद है। भाई ठीक हैं और स्वस्थ्य हैं। हम उनके जन्मदिन की तैयारी कर रहे हैं। हर एक दो साल बाद इस तरह की बातें सामने आती हैं। जो पूरी तरह अफ़वाह साबित होती है। 

यह भी पढ़ें

दाउद को ज़हर और हालत गंभीर 
रविवार की शाम से पाकिस्तान की सोशल मीडिया से लेकर वहां के यूट्यूब चैनल पर ये ख़बर तेजी से वायरल होने लगी की भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी, 93 ब्लास्ट के प्रमुख आरोपी को किसी अज्ञात ने जहर दे दिया है। जिसकी वजह से उसको कराची के अस्पताल में भर्ती किया गया है और उसका इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इतना ही नहीं ख़बर में ये भी दावा किया गया कि जिस फ्लोर पर दाऊद का इलाज चल रहा है। उस पूरे फ्लोर पर उसको अकेले रखा गया है। उसकी सुरक्षा के लिए सेना और आईएसआई भी मौके पर तैनात है। 

खबर को मिला बल 
इस खबर को ज्यादा बल तब मिला जब सोमवार को पूरे कराची में नेट सेवा रोक दी गई। साथ ही दाऊद के समधी और पूर्व क्रिकेटर जावेद मियादाद को घर में ही सेना द्वारा नजरबंद कर लिया गया। महत्वपूर्ण है कि बीते कुछ महीने में पाकिस्तान के भीतर भारत विरोधी 18 आतंकियों की अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी है। जबकि पिछले पखवाड़े ही 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड मीर की भी ज़हर देकर जेल में ही हत्या कर दी गई थी। यही कारण था कि दाऊद की जहर वाली खबर पूरे पाकिस्तान और फ़िर भारत में आग की तरह फ़ैल गई। 

पाक में आख़िर अफरातफरी क्यों ?
इन सब के बीच महत्वपूर्ण सवाल ये उठ रहा है कि अगर छोटा शकील का दावा सही है कि दाऊद सकुशल है। फिर पाकिस्तान में रविवार की शाम से ही इतनी अफरातफरी क्यों की गई। हालांकि शकील ने ज़हर वाले मामले पर कुछ नही बोला है। ऐसे में क्या जहर की खबर सही है, लेकिन दाऊद एक बार फिर से इस मामले से बच गया है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने नेट सेवा पर पाबन्दी से लेकर इस खबर को हटाने में क्यों जुटी रही? इतना ही नहीं पूरे कराची की सड़कों पर सोमवार को सेना की चहलकदमी खूब देखने को मिली। 

दाउद के बारे में पहले भी आई है ऐसी ख़बर
दाउद की मौत या हालत गंभीर होने की ख़बर का ये पहला वाकिया नही है। साल 2012 में किडनी खराब होने की बात सामने आई थी, उसके दो साल बाद ही खबर सामने आई की दाऊद का मल्टी ऑर्गन फेल्योर हो गया है। जबकि कोविड के दौरान इसके कोविड से बीमार होने और हालत गंभीर होने की खबर तेजी से फैली थी। 

क्या है एक्सपर्ट की राय
वहीं इस पूरे मामले पर अंडर वर्ल्ड के जानकारों की माने तो जब दाऊद की लोकेशन भारतीय एजेंसी से बाहर हो जाती है। उस समय इस तरह की खबर प्लांट कराई जाती है। ताकि दाऊद और उसके गुर्गों की लोकेशन फिर से ट्रेस की जा सके। हालांकि इस बार मामला कुछ ज्यादा ही गंभीर दिख रहा है। पाकिस्तान में मची अफरातफरी से शक जरूर होता है कि कुछ तो बड़ा हुआ है जिसको छिपाने की कोशिश की जा रही है। कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ेगा। पाकिस्तान में इनपुट ज्यादा दिन दबाए नहीं रखे जा सकते हैं।  



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *