Dainik Bhaskar Morning News Brief; Saif Ali Khan Attack | Delhi Vidhan Sabha 2025 Manifesto; AAP BJP | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: भाजपा का दिल्ली में होली-दिवाली पर फ्री सिलेंडर का वादा; सैफ अली खान का हमलावर पकड़ा नहीं गया; 34 खिलाड़ियों को खेल पुरस्कार

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar Morning News Brief; Saif Ali Khan Attack | Delhi Vidhan Sabha 2025 Manifesto; AAP BJP

44 मिनट पहलेलेखक: शुभांक शुक्ला, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर दिल्ली में भाजपा के घोषणा पत्र से जुड़ी रही। पार्टी ने होली और दिवाली पर एक-एक फ्री सिलेंडर देने का वादा किया है। दूसरी बड़ी खबर सैफ अली खान पर हुए हमले मामले को लेकर रही। पुलिस अभी तक हमलावर नहीं पकड़ पाई है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर मामले में सियालदह कोर्ट फैसला सुनाएगा।
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से ज्यादा संपत्ति कार्ड बाटेंगे।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. सैफ अली पर हमला- जिसे पकड़ा, वह आरोपी नहीं, अस्पताल ले जाने वाले ड्राइवर ने बताया- शरीर खून से लथपथ था

सैफ पर हमले के केस में 2 CCTV सामने आ चुके हैं, जिसमें एक व्यक्ति सीढ़ियों से अपार्टमेंट में आता और जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

सैफ पर हमले के केस में 2 CCTV सामने आ चुके हैं, जिसमें एक व्यक्ति सीढ़ियों से अपार्टमेंट में आता और जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

एक्टर सैफ अली खान पर हमले के केस में जिस संदिग्ध को पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन लाया गया था, उसका केस से कोई लेना देना नहीं है। मुंबई पुलिस ने अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया है। पहले न्यूज एजेंसी ANI ने बताया था कि सैफ अली खान पर हमले के संदिग्ध को पुलिस पूछताछ के लिए लाई है। इसका नाम शाहिद बताया गया था। कहा गया था कि उस पर पहले से ही हाउस ब्रेक के 5 केस दर्ज हैं।

सैफ का पूरा शरीर खून से लथपथ था: सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर भजन सिंह ने बताया, ‘रात में मैं गाड़ी चला रहा था। सतगुरु बिल्डिंग के सामने से किसी ने आवाज लगाई। रिक्शा, रिक्शा। मैंने ऑटो गेट के पास रोका। गेट से एक आदमी बाहर निकला। वो खून में लथपथ था। शरीर के ऊपर के हिस्से में जख्म था, खून बहुत बह रहा था। मैंने तुरंत उन्हें रिक्शा में बैठा लिया और अस्पताल ले गया।’

शाहरुख खान के घर भी रेकी हुई: कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 14 जनवरी की रात शाहरुख खान के घर के बाहर एक व्यक्ति रेकी करता दिखा था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता है। डीसीपी ने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. दिल्ली चुनाव: BJP का संकल्प पत्र जारी, होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देंगे; AAP ने छात्रों के लिए फ्री बस यात्रा का ऐलान किया

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनने पर मौजूदा सरकार की सभी योजनाएं जारी रहेंगी।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनने पर मौजूदा सरकार की सभी योजनाएं जारी रहेंगी।

भाजपा ने दिल्ली चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसे ‘विकसित दिल्ली की नींव’ बताया। उन्होंने दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए, गरीब महिलाओं को सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी देने का वादा किया। होली-दीवाली पर एक-एक मुफ्त सिलेंडर देने का भी ऐलान किया। नड्डा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए दिए जाएंगे और 6 पोषण किट भी दी जाएंगी। दिल्ली में बिजली, बस और पानी को लेकर मौजूदा सरकार की जो योजनाएं चल रही हैं, वह जारी रहेंगी।

AAP ने छात्रों के लिए फ्री सफर का ऐलान किया: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि चुनाव जीतने के बाद AAP की सरकार स्टूडेंट के लिए बस सेवा फ्री कर देगी। यानी कोई भी स्टूडेंट बस में फ्री सफर कर सकता है। वहीं, मेट्रो में भी स्टूडेंट को 50% छूट मिलेगी।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. शूटर मनु-चेस वर्ल्ड चैंपियन गुकेश समेत 4 को खेल रत्न, 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और शूटर मनु भाकर को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित करती राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और शूटर मनु भाकर को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित करती राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 के विजेताओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। मुर्मू ने सबसे पहले भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा। ओलिंपिक में डबल मेडल जीतने वालीं शूटर मनु भाकर, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को भी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया। इनमें 17 पैरा-एथलीट हैं, जबकि 2 लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए हैं। 5 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड भी मिला है।

मनु ने पेरिस ओलिंपिक में डबल मेडल जीते थे: मनु भाकर ने अगस्त-सितंबर में पेरिस ओलिंपिक गेम्स में डबल ओलिंपिक मेडल जीते थे। वे 10 मीटर एयर पिस्टल इंडिविजुअल और मिक्स्ड डबल्स में तीसरे स्थान पर रहीं। उनके दो मेडल के दम पर भारत ने पेरिस ओलिंपिक में कुल 6 मेडल जीते थे।

गुकेश शतरंज के नए वर्ल्ड चैंपियन: 18 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने सिंगापुर में 11 दिसंबर को वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब जीता था। उन्होंने चीन के डिफेंडिंग चैंपियन डिंग लिरेन को फाइनल में हराया था। इतनी कम उम्र में खिताब जीतने वाले गुकेश दुनिया के पहले प्लेयर बने हैं। इससे पहले 1985 में रूस के गैरी कैस्परोव ने 22 साल की उम्र में यह खिताब जीता था।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. विदेश मंत्रालय बोला- यूक्रेन-रूस जंग में 12 भारतीयों की मौत, रूसी सेना की तरफ से लड़ रहे 16 लापता

रूस की तरफ से जंग लड़ रहे अब तक 12 भारतीयों की यूक्रेन में मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘अब तक 126 भारतीय नागरिकों के रूसी सेना में शामिल होने के मामले सामने आए हैं। इनमें से 96 लोग भारत लौट आए। रूस में अभी भी 18 भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं, जिनमें से 16 की कोई जानकारी नहीं मिल रही है। हम इनकी स्वदेश वापसी के लिए काम कर रहे हैं।’

तीन साल से जंग जारी: रूस-यूक्रेन जंग 24 फरवरी 2022 से चल रही है। इस दौरान रूसी सेना पर आरोप लगे कि उसने जंग में भाड़े और दूसरे देशों के कई लोगों को जबरन भेज दिया है। इनमें कई भारतीय भी शामिल थे। ये नौकरी की तलाश में रूस गए थे, लेकिन वहां फंस गए।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. पंजाब में नहीं दिखाई गई फिल्म ‘इमरजेंसी’, PVR ने 80 थिएटरों में शो रोके; कंगना बोलीं- यह कलाकार का उत्पीड़न

अमृतसर में इमरजेंसी फिल्म के विरोध में PVR सिनेमा के बाहर धरने पर बैठे सिख संगठन के मेंबर्स।

अमृतसर में इमरजेंसी फिल्म के विरोध में PVR सिनेमा के बाहर धरने पर बैठे सिख संगठन के मेंबर्स।

बॉलीवुड एक्टर कंगना रनोट की फिल्म इमरजेंसी रिलीज हो गई। पहले ही दिन पंजाब में सिख संगठन इसके विरोध में उतर आए। अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और मोहाली में थिएटर्स के बाहर सिख संगठनों के सदस्य काले झंडे लेकर विरोध किया। राज्य के किसी भी थिएटर में फिल्म नहीं दिखाई गई। PVR ग्रुप के 70 से 80 थिएटरों पर ये फिल्म दिखाई जानी थी, लेकिन विरोध के बाद इन थिएटरों पर फिल्म नहीं लगी।

कंगना को लीगल नोटिस भेजा गया: लॉ स्टूडेंट सफल हरप्रीत सिंह की तरफ से कंगना को कानूनी नोटिस भेजा गया है, जिसमें 5 दिन में पूरे पंजाब व सिख कम्युनिटी से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर वे लीगल नोटिस का जवाब नहीं देतीं, तो इस मामले में कानून का सहारा लेंगे।

कंगना ने X पर लिखा;-

QuoteImage

पंजाब से कई शहरों से खबरें आ रही हैं कि ये लोग इमरजेंसी को चलने नहीं दे रहे। यह पूरी तरह से कला और कलाकार का उत्पीड़न है। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं। मेरी छवि को खराब करने के लिए झूठ का प्रचार किया जा रहा है।

QuoteImage

पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. दिल्ली में फिलहाल आयुष्मान योजना लागू नहीं होगी, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें AAP सरकार को आयुष्मान भारत मिशन लागू करने के लिए 5 जनवरी तक केंद्र के साथ MoU साइन करने कहा गया था। कोर्ट ने केंद्र को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। 24 दिसंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा था कि लोगों को सुविधाओं से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। दिल्ली सरकार ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि, केंद्र सरकार इसे 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू कर चुकी है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने कहा;-

QuoteImage

आयुष्मान भारत योजना देश का सबसे बड़ा घोटाला है। मुझे खुशी है कि सुप्रीम कोर्ट ने इसकी पुष्टि कर दी है।

QuoteImage

पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. इमरान खान को भ्रष्टाचार केस में 14 साल की जेल, बुशरा को 7 साल सजा

पाकिस्तान की एक कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भ्रष्टाचार के मामले में सजा सुनाई है। इमरान को 14 और बुशरा को 7 साल की सजा मिली है। दोनों पर राष्ट्रीय खजाने को 50 अरब पाकिस्तानी रुपए का नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे थे। दोनों ने बुशरा बीबी के अल-कादिर ट्रस्ट के लिए पाकिस्तान सरकार की अरबों रुपए की जमीन सस्ते में बेच दिया था। इस मामले में इमरान को 9 मई 2023 को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पूरे मुल्क में फौज के कई अहम ठिकानों पर हमले हुए थे।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

8. हिमाचल में बर्फबारी से 200 सड़कें बंद, दिल्ली में कोहरे से 117 फ्लाइट, 27 ट्रेनें लेट

देश के उत्तरी राज्यों में बर्फबारी के साथ-साथ घने कोहरे का भी असर लगातार बना हुआ है। शुक्रवार सुबह 18 राज्यों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटी। दिल्ली में 117 से ज्यादा फ्लाइट लेट हुईं। वहीं, 10 कैंसिल की गई। दिल्ली आने वाली 27 ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंची सकीं।

शिमला में 56 सड़कें बंद: हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ फिर बर्फबारी से सफेद हो गए हैं। 3 नेशनल हाईवे समेत 200 सड़कें बंद हैं। अकेले शिमला में ही 56 सड़कें बंद हुईं और HRTC की 15 बसें बर्फबारी में फंसी हैं। मौसम विभाग ने कहा कि यहां शनिवार को भी बर्फबारी होगी।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: शादी से मना करना सुसाइड के लिए उकसाना नहीं: बॉम्बे हाईकोर्ट ने युवक को बरी किया, कहा-ब्रेकअप के बाद सुसाइड के लिए बॉयफ्रेंड जिम्मेदार नहीं (पढ़ें पूरी खबर)
  2. छत्तीसगढ़: तेलंगाना बॉर्डर में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सली मार गिराए: शव और हथियार बरामद; बस्तर में 24 घंटे में 2 IED ब्लास्ट, 4 जवान घायल (पढ़ें पूरी खबर)
  3. नेशनल: MUDA केस में 300 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त: ED ने सीएम सिद्दारमैया और अन्य की 140 से ज्यादा संपत्ति सीज कीं (पढ़ें पूरी खबर)
  4. ऑटो एक्सपो 2025: पहले दिन मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार e-विटारा पेश: ₹20 लाख हो सकती है कीमत; ₹17.99 लाख में हुंडई क्रेटा-ev लॉन्च (पढ़ें पूरी खबर)
  5. पंजाब: PM सुरक्षा चूक पर 25 किसानों के गिरफ्तारी वारंट: पुलिस ने हत्या की कोशिश की धारा जोड़ी; 3 साल पहले बिना कार्यक्रम लौटे थे मोदी (पढ़ें पूरी खबर)
  6. इंटरनेशनल: ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे मुकेश अंबानी:ट्रम्प के साथ कैंडललाइट डिनर करेंगे; 18 को अमेरिका रवाना होंगे (पढ़ें पूरी खबर)
  7. इंटरनेशनल: इजराइल की सुरक्षा कैबिनेट में सीजफायर डील पास: अभी सरकार की मंजूरी का इंतजार; सहयोगी ने नेतन्याहू से समर्थन छीनने की धमकी दी (पढ़ें पूरी खबर)
  8. स्पोर्ट्स: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज: शमी की वापसी संभव; सूर्या-शार्दूल बाहर हो सकते हैं; 19 फरवरी से टूर्नामेंट (पढ़ें पूरी खबर)
  9. इंटरनेशनल: यूरोप जा रहे 44 पाकिस्तानियों की समंदर में डूबकर मौत: मोरक्को के पास अटलांटिक महासागर में नाव पलटी, अवैध तरीके से स्पेन जा रहे थे (पढ़ें पूरी खबर)

कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ: एक जगह पर 12 धार्मिक स्थलों की झलक, पांचवे दिन 20 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

आज महाकुंभ का पांचवां दिन है। महाकुंभ में रोज क्या हो रहा है और अगले दिन क्या होने वाला है, उससे जुड़ी सारी जरूरी जानकारी के लिए हर सुबह देखिए ‘कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ’। पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें..

अब खबर हटके…

2 खिलाडियों ने लगातार 13 घंटे तक खेला टेबल टेनिस, विश्व रिकॉर्ड बना

खिलाडियों का नाम एमिल ओहल्सन और फ्रेड्रिक निल्सन है।

खिलाडियों का नाम एमिल ओहल्सन और फ्रेड्रिक निल्सन है।

स्वीडन के 2 खिलाडियों ने 13 घंटे तक बिना रुके टेबल टेनिस खेलकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इन खिलाडियों का नाम एमिल ओहल्सन और फ्रेड्रिक निल्सन है, जिन्होंने 13 घंटे 37 मिनट और 6 सेकेंड तक लगातार टेबल टेनिस मैच खेला। दोनों साथ मिलकर एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

चंद्रमा के सिंह राशि में होने से वृष राशि के लोगों को बिजनेस में सफलता मिलने के योग हैं। जानिए आज का राशिफल..

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *