नई दिल्ली56 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बम की धमकियों के बाद स्कूलों की जांच की जा रही है। (फाइल)
सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के दिल्ली के 2 और हैदराबाद के 1 स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, यह धमकी तीनों स्कूलों के मैनेजमेंट को ईमेल के जरिए भेजी गई थी।
इसके अलावा तमिलनाडु के कोयंबटूर के चिन्नावेदमपट्टी और सरवनमपट्टी के 2 प्राइवेट स्कूलों को भी बम की धमकियां मिली हैं।
मंगलवार सुबह बॉम्ब स्क्वाड की टीमें इन सभी स्कूलों में पहुंची। स्कूलों को खाली कराकर जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
इससे पहले दिल्ली के रोहिणी के CRPF स्कूल में 20 अक्टूबर को एक ब्लास्ट हुआ था। हालांकि, इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ था। सिर्फ दुकानें और स्कूल की दीवार डैमेज हुई थी।
देशभर में ब्लास्ट और बम की धमकियों के मामले सिलसिलेवार पढ़ें…
20 अक्टूबर: CRPF स्कूल में ब्लास्ट, खालिस्तानी संगठन ने जिम्मेदारी ली

CRPF स्कूल की दीवार और गाड़ियां डैमेज हुई थीं।
दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में CRPF स्कूल में 20 अक्टूबर को सुबह करीब 7:30 बजे हुए धमाका हुआ था। इसकी जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन ने टेलीग्राम के जरिए ली। दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्कूल की दीवार के पास पॉलीथिन बैग में विस्फोटक रखा गया था। पूरी खबर पढ़ें…
15 से 21 अक्टूबर: 120 से ज्यादा फ्लाइट को बम की धमकियां, 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान

फ्लाइट में धमकियों से 1 हफ्ते में ही 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है।
30 विमानों को 21 अक्टूबर की देर रात बम से उड़ाने की धमकी मिली। इनमें इंडिगो, विस्तारा और एअर इंडिया (AI) की डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स शामिल हैं। पिछले 8 दिन में अब तक 120 से ज्यादा विमानों को बम हमले की धमकी मिल चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…
1 मई: 100 स्कूलों को बम की धमकी, सभी फर्जी

बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। सभी स्कूलों को खाली कराया गया था।
दिल्ली-NCR के करीब 100 स्कूलों में बम रखे होने की धमकी 1 मई को भेजी गई थी। इसके तुरंत बाद सभी स्कूलों में दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस पहुंच गईं। स्कूलों को खाली करवाने के बाद पुलिस ने बम की तलाशी की गईं, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। पूरी खबर पढ़ें…
2023: 4 स्कूलों को धमकी, सभी फर्जी दिल्ली में पिछले साल चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। 16 मई 2023 को दिल्ली के साकेत में एक स्कूल को बम की धमकी से जुड़ा एक ई-मेल मिला था। इसके पहले 12 मई 2023 को दिल्ली के सादिक नगर के इंडियन पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह भी धमकी स्कूल के ई-मेल पर आई थी।
इसके बाद 25 अप्रैल 2023 को दिल्ली-मथुरा रोड पर स्थित DPS स्कूल में ई-मेल के जरिए बम रखने की सूचना मिली थी। 12 अप्रैल 2023 को दिल्ली के सादिक नगर में द इंडियन स्कूल को भी एक धमकी भरा ई-मेल मिला। ये सभी धमकियां अफवाह साबित हुईं।
………………………………………
फ्लाइट्स में बम की धमकी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने एअर इंडिया फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी

आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी कर धमकी दी है।
फ्लाइट्स में लगातार मिल रही बम की धमकियों के बीच सोमवार को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एअर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पन्नू ने कहा- इस साल 1984 के सिख दंगों की 40वीं बरसी है। दंगों में 13 हजार से अधिक सिख मारे गए थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी थे। पूरी खबर पढ़ें…
नाबालिग ने दी फ्लाइट्स में बम-ब्लास्ट की धमकी, ‘X’ पर लिखा-विमान में 6 किलो RDX-6 आतंकी

मुंबई से उड़ने वाली तीन फ्लाइट को 14 अक्टूबर को बम से उड़ाने की धमकी मामले में मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में छापा मारा। पुलिस ने मोबाइल और कंप्यूटर कारोबारी के बेटे समेत 4 नाबालिगों को हिरासत में लिया। पूरी खबर पढ़ें…
