Congress’ second list in Maharashtra will be released today | महाराष्ट्र में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आज जारी होगी: पहली लिस्ट में 48 नाम थे, फडणवीस के खिलाफ प्रफुल गुडधे को उतारा

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आज जारी होगी। पहली लिस्ट (24 अक्टूबर) गुरुवार रात जारी हुई थी। इसमें 48 उम्मीदवारों के नाम थे। पार्टी ने नागपुर दक्षिण पश्चिम से डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ प्रफुल गुडधे को उतारा है।

कांग्रेस के महाराष्ट्र अध्यक्ष नाना पटोले को साकोली सीट से टिकट दिया गया है। पृथ्वीराज चव्हाण को कराड साउथ सीट से उम्मीदवार हैं। अमरावती से सुनील देशमुख को उतारा गया है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 5 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। 5 ST और 3 SC उम्मीदवार हैं।

NCP शरद, कांग्रेस-शिवसेना उद्धव के साथ महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन का हिस्सा हैं। MVA की इन बड़ी पार्टियों ने अब तक 158 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इसमें शिवसेना उद्धव के 65 नाम और NCP शरद के 45 नाम शामिल हैं।

कांग्रेस की पहली लिस्ट, 48 नाम

MVA में सीट शेयरिंग 23 अक्टूबर को ही तीनों पार्टियों ने 85-85-85 सीटों पर लड़ने की घोषणा की थी। 18 सीटें I.N.D.I.A ब्लॉक की अन्य पार्टियों जिनमें समाजवादी पार्टी, SWP और CPI(M) समेत दूसरे दलों को देने की बात कही गई थी।

15 सीटों पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। राज्य में सिंगल फेज में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को रिजल्ट आएंगे।

NCP शरद की पहली लिस्ट, 45 नाम शरद पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार शाम अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 45 नाम हैं।

पार्टी ने बारामती से युगेंद्र पवार को टिकट दिया है। वे चाचा अजित पवार के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। अनिल देखमुख को कटोल, जितेंद्र आव्हाड को मुंब्रा कलवा और जयंत पाटील को इस्लामपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। पूरी खबर पढ़ें…

शिवसेना (UBT) की पहली लिस्ट में 65 नाम 23 अक्टूबर की शाम शिवसेना (UBT) ने 65 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे को वरली से प्रत्याशी बनाया गया है। कोपरी पाचपखाडी से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सामने केदार दिघे को टिकट दिया गया।

शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर के खिलाफ ठाकरे गुट ने सावंतवाडी से पूर्व विधायक राजन तेली को टिकट दिया गया है। कैबिनेट मंत्री अब्दुल सत्तार के खिलाफ सिल्लोड से सुरेश बनकर को चुनाव में उतारा गया है।

शिवसेना (UBT) की लिस्ट में 3 महिलाओं को टिकट दिया गया है। पांच सीटें SC और 3 सीटें ST के लिए हैं। महाराष्ट्र महाविकास अघाड़ी (MVA) में शिवसेना (UBT) ने सबसे पहले लिस्ट जारी की है। अभी कांग्रेस और NCP (SP) की लिस्ट आनी बाकी है। पूरी खबर पढ़ें…

महायुति में अब तक 182 नाम की घोषणा 23 अक्टूबर: NCP अजित गुट की पहली लिस्ट में 38 कैंडिडेट के नाम महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को NCP अजित पवार गुट ने पहली लिस्ट जारी की। इसमें 38 कैंडिडेट्स के नाम थे। महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार बारामती से चुनाव लड़ेंगे। यह बारामती लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है।

बारामती लोकसभा सीट शरद पवार की पारंपरिक सीट रही है। यहां से इस बार उनकी बेटी सुप्रिया सुले जीती थीं। सुप्रिया ने लोकसभा चुनाव में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को हराया था। पूरी खबर पढ़ें…

22 अक्टूबर: शिवसेना (शिंदे गुट) की पहली लिस्ट, 35 उम्मीदवारों का ऐलान 22 अक्टूबर की देर रात शिवसेना (शिंदे गुट) ने 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोपड़ी पाचपाखाडी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, मंत्री उदय सामंत को रत्नागिरी से टिकट दिया गया। CM एकनाथ शिंदे ने जून 2022 में तत्कालीन उद्धव सरकार से बगावत की थी। भाजपा के समर्थन से वे मुख्यमंत्री बने। ऐसे में शिंदे के नेतृत्व में यह पहला विधानसभा चुनाव है। पूरी खबर पढ़ें…

21 अक्टूबर: भाजपा ने 21 अक्टूबर को पहली लिस्ट में 99 नाम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 21 अक्टूबर को 99 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। इनमें 6 सीटें एसटी और 4 सीटें एससी के लिए हैं। वहीं, 13 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया है। वहीं, 10 उम्मीदवार ऐसे हैं जो पहली बार चुनाव लड़ेंगे। मौजूदा तीन निर्दलीय विधायकों को भी टिकट दिया है।

डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम और महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले कामठी से चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को भोकर और पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बेटे संतोष दानवे को भोकरदन सीट से टिकट दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

सिंगल फेज में 20 नवंबर को चुनाव, 23 नवंबर को रिजल्ट महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को 2024 को खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है। एंटी इनकम्बेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी।

………………………………………………………..

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें…

महाराष्ट्र चुनाव में घड़ी सिंबल अजित गुट के पास रहेगा: सुप्रीम कोर्ट बोला- बैनर-पोस्टर में लिखें, मामला कोर्ट में विचाराधीन

महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अजित पवार गुट को राहत दी। अदालत ने कहा कि अजित गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में ‘घड़ी’ चिह्न का इस्तेमाल कर सकती है, लेकिन उसे चुनावी बैनर और पोस्टर्स में यह लिखना होगा कि यह विवाद का विषय है और कोर्ट में विचाराधीन है। पूरी खबर पढ़े…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *