Cold Increased With Dry Weather In Jammu And Kashmir Mercury Below Zero In Gulmarg Pahalgam And Leh – Amar Ujala Hindi News Live

अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: Digvijay Singh

Updated Tue, 19 Nov 2024 06:50 AM IST

जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम के साथ सर्दी बढ़ी है। पर्यटन स्थल गुलमर्ग और पहलगाम के साथ लेह में न्यूनतम पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। इन क्षेत्रों में रात में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है।


loader

Cold increased with dry weather in Jammu and Kashmir mercury below zero in Gulmarg Pahalgam and Leh

लेह में न्यूनतम पारा शून्य डिग्री से नीचे
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम के साथ सर्दी बढ़ी है। पर्यटन स्थल गुलमर्ग और पहलगाम के साथ लेह में न्यूनतम पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। इन क्षेत्रों में रात में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है। कश्मीर के लगभग सभी हिस्सों में दिन का तापमान 15 से 17 डिग्री के बीच चल रहा है। जम्मू संभाग में भी पारे में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, नवंबर के अंत तक मौसम साफ रहेगा।

जम्मू में सुबह और देर शाम धुंध पड़ रही है। दृश्यता में कमी आई है और वाहनों की गति पर असर पड़ा है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में इसका अधिक प्रभाव देखा जा रहा है। जम्मू में दिन भर धूप खिली रहने के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 25.4 और न्यूनतम 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 16.6, बटोत में 19.5, कटड़ा में 24.0 और भद्रवाह में 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

श्रीनगर में अधिकतम पारा 15.3 और न्यूनतम 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम 12.0 और न्यूनतम माइनस 2.6 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 6.2 व न्यूनतम माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *