Chiranjeevi | शत्रुघ्न सिन्हा को अपना आइडल मानते हैं चिरंजीवी, उन्हीं की वजह से रखा इंडस्ट्री में कदम

[ad_1]

Loading

नवभारत मनोरंजन डेस्क: साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी को वैसे तो बॉलीवुड में कई अभिनेता पसंद है लेकिन वो शत्रुघ्न सिन्हा के ख़ास मुरीद हैं। एक इंटरव्यू के दौरान चिरंजीवी ने बताया कि, ‘शत्रुघ्न सिंहा की वजह से ही उन्हें अभिनेता बनने का ख्याल आया और वो इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना का सपना देख सके।’

बाकी अभिनेताओं से अलग थे शत्रुघ्न सिन्हा 

70-80 के दशक में शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड के बड़े स्टार थे और उनकी स्टाइल बॉलीवुड से टॉलीवूड तक कॉपी की जाती थी। चिरंजीवी के मुताबिक, ‘शत्रुघ्न सिन्हा में कुछ खास बात थी जो उन्हें बाकी अभिनेताओं से अलग करती थी।’ वो शत्रुघ्न सिन्हा को अपना फेवरेट मानते थे। ये शत्रुघ्न ही थे जिनकी वजह से वो फिल्मों में आये।

यह भी पढ़ें

शत्रुघ्न सिन्हा की कॉपी कहकर बुलाते थे लोग 

चिरंजीवी ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि, ‘जब शत्रु जी की फिल्म ‘सबक’ रिलीज हुई तो लोगों ने इस फिल्म को फ्लॉप घोषित कर दिया। लेकिन वो किसी भी कीमत पर इस फिल्म को देखना चाहते थे, क्योंकि इस फिल्म में शत्रु जी ने पहली बार अपनी हेयर स्टाइल बदली थे।’ चिरंजीवी के मुताबिक, ‘अक्सर लोग उन्हें शत्रुघ्न सिन्हा की कॉपी कहकर बुलाते थे। वो हमेशा इसे कॉम्प्लिमेंट की तरह लेते थे।’



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *