Central government advisory to social media platforms over bomb hoax fake news | फ्लाइट्स में बम की धमकी पर केंद्र की एडवाइजरी: कहा- झूठी जानकारी रोकने की जिम्मेदारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की; अब 33 को धमकी मिली

  • Hindi News
  • National
  • Central Government Advisory To Social Media Platforms Over Bomb Hoax Fake News

नई दिल्ली55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीते 13 दिन में 300 से ज्यादा फ्लाइट्स में बम की धमकी मिल चुकी है।

इंडियन एयरलाइंस की 33 फ्लाइट्स में शनिवार को फिर बम होने की धमकी मिली। इस तरह 13 दिनों में 300 से ज्यादा डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स में बम होने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि ये सभी जांच में झूठी निकली हैं।

उधर, केंद्र सरकार ने इन धमकियों पर सख्त रवैया अपनाया है। आईटी मिनिस्ट्री ने शाम को एडवाइजरी जारी कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से कहा कि अगर वे ऐसी झूठी सूचनाओं को फौरन नहीं हटाते हैं तो उन्हें आईटी एक्ट के तहत मिलने वाली इम्युनिटी रद्द कर दी जाएगी। मंत्रालय ने कहा कि ऐसी सूचनाओं को तुरंत हटाकर इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को भी देनी होगी।

पिछले दिनों प्लेन को मिली धमकियों की वजह से एयरलाइंस सर्विस बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। एविएशन मिनिस्ट्री को 600 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

बम की धमकी मामले में अबतक दो पकड़े फ्लाइट में बम की झूठी धमकी देने वाले 25 साल के युवक को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक 25 साल के शुभम उपाध्याय ने 25 अक्टूबर को IGI एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बम की झूठी धमकी वाली दो पोस्ट की थीं। पूछताछ में उसने बताया कि फेमस होने के लिए उसने ऐसा किया है।

इससे पहले मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से 17 साल के नाबालिग को हिरासत में लिया था। उसका एक दोस्त से पैसों के लिए विवाद चल रहा था। उसने दोस्त के नाम से X अकाउंट बनाया और 14 अक्टूबर को 4 फ्लाइट में बम होने की झूठी पोस्ट की थी।

13 दिन में 300 पार हुआ फ्लाइट्स को फर्जी धमकी का आंकड़ा शनिवार को 33 उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसमें इंडिगो, एअर इंडिया और विस्तारा की 11-11 फ्लाइट्स हैं। इसके साथ ही देश में बीते 13 दिन में 300 से ज्यादा फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। ये सभी धमकियां सोशल मीडिया के जरिए दी गईं। ​​​​​​

…………………………………………………..

फ्लाइट्स में बम की धमकी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने एअर इंडिया फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी

फ्लाइट्स में लगातार मिल रही बम की धमकियों के बीच सोमवार को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एअर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पन्नू ने कहा- इस साल 1984 के सिख दंगों की 40वीं बरसी है। दंगों में 13 हजार से अधिक सिख मारे गए थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी थे। ​​​​​​​पूरी खबर पढ़ें…

नाबालिग ने दी फ्लाइट्स में बम-ब्लास्ट की धमकी, ‘X’ पर लिखा-विमान में 6 किलो RDX-6 आतंकी

मुंबई से उड़ने वाली तीन फ्लाइट को 14 अक्टूबर को बम से उड़ाने की धमकी मामले में मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में छापा मारा। पुलिस ने मोबाइल और कंप्यूटर कारोबारी के बेटे समेत 4 नाबालिगों को हिरासत में लिया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *