[ad_1]
Last Updated:
Canada PM News: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद वहां के पीएम पद की रेस तेज हो गई है. इस रेस में एक भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य भी आ गए हैं. उनका संबंध भारत के कर्नाटक से है.
अगले पीएम के चुने जाने तक जस्टिन ट्रूडो कनाडा के प्रधानमंत्री बने रहेंगे. (एपी)
ओटावा. कनाडा में जस्टिन ट्रूडो के बाद वहां के प्रधानमंत्री की गद्दी कौन संभालेगा, इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है. अब इसमें एक और नया नाम जुड़ गया चंद्र आर्य का. इसकी घोषणा उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर की. खास बात यह है कि चंद्र आर्य बारतीय मूल के हैं.
कनाडा के भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने घोषणा की है कि वह देश के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल होंगे. आर्य ने यह घोषणा ऐसे समय की है जब लिबरल पार्टी ने निवर्तमान प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के स्थान पर नये नेता को चुनने के लिए नौ मार्च की तारीख निर्धारित की है.
यह घटनाक्रम कुछ दिन पहले ट्रूडो के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा और नया नेता चुने जाने तक पद पर उनके बने रहने की बात कहे जाने के बाद हुआ है. ओटावा के नेपियन से सांसद आर्य का जन्म कर्नाटक में हुआ था. उन्होंने स्थानीय समयानुसार बृहस्पतिवार सुबह अपनी दावेदारी की सोशल मीडिया मंच पर घोषणा की.
उन्होंने ‘एक्स’ पर किये गए पोस्ट में कहा, “मैं अपने देश के पुनर्निर्माण और भावी पीढ़ियों के लिए समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए एक छोटी, अधिक कुशल सरकार का नेतृत्व करने के वास्ते कनाडा के अगले प्रधानमंत्री की दौड़ में शामिल हो रहा हूं.”
कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (सीबीसी) ने यह रेखांकित किया है कि आर्य एक छोटी, अधिक कुशल सरकार का नेतृत्व करना चाहते हैं, जिसमें कैबिनेट सदस्यों का चयन योग्यता के आधार पर किया जाएगा न कि (विविधता, समानता और समावेश) कोटा के आधार पर. आर्य पहली बार 2015 में हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुने गए थे.
पिछले साल, आर्य ने भारत की यात्रा की थी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उस समय ‘ग्लोबल अफेयर्स कनाडा’ ने एक बयान जारी कर कहा था कि आर्य ने “खुद पहल करते हुए भारत की यात्रा की और वह कनाडा सरकार का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे थे.”
[ad_2]
Source link