By-election dates changed in UP, Punjab-Kerala | यूपी, पंजाब, केरल में उपचुनाव की तारीख बदली: 14 सीटों पर अब 13 की जगह 20 नवंबर को वोटिंग, त्योहारों की वजह से शेड्यूल बदला

नई दिल्ली37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीख बदल गई है। चुनाव आयोग ने सोमवार को बताया कि तीनों राज्यों की 14 विधानसभा सीटों पर अब 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को वोटिंग होगी। रिजल्ट 23 नवंबर को ही आएंगे।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक उत्तर प्रदेश की 9, पंजाब की 4 और केरल की 1 विधानसभा सीटों पर अब 20 नवंबर को वोटिंग होगी। तारीखों में बदलाव भाजपा, कांग्रेस, RLD और बसपा की मांग पर की गई है।

इन पार्टियों का कहना था कि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व है। वहीं, केरल 13 से 15 नवंबर तक कलपाथि रास्थोलसेवम मनाया जाएगा। इससे वोटिंग पर असर पड़ता।

20 नवंबर को ही महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर भी 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे।

राज्य सीट
उत्तर प्रदेश करहल, सीसामऊ, कटेहरी, कुंदरकी, मीरापुर, गाजियाबाद, फूलपुर, खैर, मझवां।
पंजाब गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, बरनाला
केरल पल्लकड़

10 राज्यों की 33 सीटों पर तारीख में बदलाव नहीं चुनाव आयोग के आज की घोषणा में 10 राज्यों की 33 सीटों पर तारीख में बदलाव नहीं किया गया है। यानी यहां 13 नवंबर को ही वोटिंग होगी। इसी दिन झारखंड विधानसभा की 43 सीटों पर भी मतदान होगा। चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र-झारखंड के साथ 14 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की थी।

हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *