Bus falls 100 meters in Uttarakhand, 5 dead | उत्तराखंड में 100 मीटर गहरी खाई में बस गिरी: पौड़ी में कई पलटी खाते हुए पेड़ से टकराई; 5 की मौत, 17 घायल – Dehradun News

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में हादसे के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

उत्तराखंड में पौड़ी से सेंट्रल स्कूल जाने वाले मार्ग पर शनिवार को बस हादसा हो गया। दहलचोरी जा रही बस सत्याखाल के पास अनियंत्रित हो गई। इससे बस 100 मीटर खाई में जा गिरी।

.

हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हैं। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

देखें 3 तस्वीरें….

बस खाई में गिरने के बाद पेड़ से टकराकर रुक गई।

घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

8 घायलों को श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

8 घायलों को श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरते समय पेड़ से टकराई बस जानकारी के अनुसार, ये हादसा दोपहर करीब तीन बजे हुआ। मिनी बस (UK12 PB0177) पौड़ी बस अड्डे से देहलचौरी के लिए निकली थी। लेकिन, सत्याखाल के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और 100 मीटर खाई में जा गिरी। गिरते समय बस पेड़ से टकराई, जिससे वह और नीचे जाने से रुक गई। हालांकि, हादसे के कारण बस के परखच्चे उड़ गए।

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। प्रशासन को सूचना दी।

बस में 22 लोग सवार थे एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया। घायलों को खाई से निकालने के लिए रस्सियों का सहारा लिया गया। सभी को जिला अस्पताल पौड़ी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने पांच को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान की जा रही है।

8 घायलों को श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 9 घायलों का इलाज पौड़ी जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बस में कुल 22 लोग सवार थे।

खाई में गिरने से बस के परखच्चे उड़ गए।

खाई में गिरने से बस के परखच्चे उड़ गए।

अचानक बस का ब्रेक फेल हुआ शुरुआती जांच में सामने आया कि बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया। इससे बस सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने बस ड्राइवर और बस मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परिवहन विभाग बस के फिटनेस सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

सीएम धामी ने जताया शोक

—————————-

ये खबर भी पढ़ें :-

उत्तराखंड में बस हादसा, 36 की मौत, 6 घायल: मोड़ पर अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिरी

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सोमवार सुबह 8 बजे एक यात्री बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 घायल हैं। हादसा अल्मोड़ा में मार्चुला के पास हुआ। बस में 42 यात्री सवार थे। पुलिस के मुताबिक मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। हादसे की वजह का पता नहीं चला है। बस मोड़ पर अनियंत्रित होकर गिर गई।

कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने बताया, ‘बस नदी से करीब 10 फीट पहले पेड़ में फंसकर रुक गई। खाई में गिरने के दौरान झटके से कई यात्री खिड़कियों से बाहर जा गिरे।’ बस किनाथ से रामनगर जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *