[ad_1]
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तमिलनाडु में हिज्ब-उत-तहरीर संगठन से जुड़े 11 ठिकानों पर मंगलवार सुबह NIA की टीम सर्चिंग के लिए पहुंची। संगठन पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। मामले पर इसी साल NIA ने केस दर्ज किया था।
हिज्ब-उत-तहरीर पर आरोप है कि यह संगठन भारत में इस्लामिक कंट्टरपंथ को बढ़ावा देना चाहता है। यह संगठन युवाओं को जैविक हथियारों की भी ट्रेनिंग देता है। हिज्ब-उत-ताहिर धर्म परिवर्तन और लव जिहाद के मामलों में भी शामिल रहा है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
पुलवामा हमले के आरोपी की कार्डिएक अरेस्ट से मौत, 2020 से जेल में बंद था

जम्मू-कश्मीर में 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले के आरोपी की सोमवार देर रात कार्डिएक अरेस्ट के चलते मौत हो गई। आरोपी बिलाल अहमद कुचाय 5 जुलाई, 2020 से किश्तवाड़ के जिला जेल में बंद था। उसकी उनकी तबीयत खराब होने पर उसे सोमवार को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
पश्चिम बंगाल के अलिपुरद्वार में मालगाड़ी की 5 बोगियां पटरी से उतरीं, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार डिवीजन के न्यू मयनागुड़ी स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ट्रैक से गुजरनी वाली कई ट्रेनों का रूट बदला गया है। अलीपुरद्वार के DRM घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि ट्रैक रिपेयर करने का काम जारी है।
जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

जापान में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जापान मेट्रोलॉजिकल एजेंसी ने बताया कि इजू आइलैंड पर आए भूंकप की तीव्रता 5.9 थी। भूकंप के बाद टोक्यो के दक्षिण में मौजूद द्वीप समूह में सुनामी का अलर्ट जारी किया है। यहां 1 मीटर तक ऊंची लहरे उठ सकती हैं।
कोलकाता रेप मर्डर केस, TMC नेता निर्मल घोष से CBI की पूछताछ, जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराने का आरोप

आरजी कर मामले में सोमवार को सीबीआई द्वारा तृणमूल कांग्रेस के विधायक निर्मल घोष से पूछताछ की जा रही है। घोष पर मृतक डॉक्टर के जल्दबाजी में अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संदेह है। अस्पताल के फोरेंसिक विभाग के डॉ. अपूर्व बिस्वास से भी सीबीआई पूछताछ कर रही है।
[ad_2]
Source link
