- Hindi News
- National
- Breaking News LIVE Updates | Rajasthan Delhi MP Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai News | Coronavirus Vaccine Today Latest
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डॉक्टर 9 अक्टूबर को कैंडल मार्च निकालेंगे। इसमें वे आरजी कर मामले के पीड़ित को न्याय देने की मांग करेंगे।
डॉक्टरों ने कहा है कि वे इस घटना को लेकर बहुत दुखी हैं और पीड़ित के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। वे समाज में बढ़ती हिंसा के खिलाफ भी आवाज उठाना चाहते हैं।
इस मार्च में शामिल होकर सभी को एकजुटता दिखाने की अपील की गई है। कैंडल मार्च 9 अक्टूबर को शाम 6 बजे से शुरू होगा।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
पद्म पुरस्कार विजेता आदिवासी कलाकार दुर्गा बाई व्याम BJP में शामिल हुईं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को कहा कि पद्म श्री पुरस्कार विजेता आदिवासी कलाकार दुर्गा बाई व्याम बीजेपी में शामिल हो गई हैं। रविवार दोपहर सीएम यादव दुर्गा बाई के घर गए और उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। दुर्गा बाई फेमस गोंड कलाकार हैं।
