Breaking News Live Updates; Maharashtra Election | Delhi Mumbai News | भास्कर अपडेट्स: AAP नेता सत्येंद्र जैन बोले, हरियाणा-यूपी से यमुना में आ रहा इंडस्ट्रियल वेस्ट, यूपी चाहे तो नदी में झाग रोक सकता है

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि यमुना नदी में बहने वाला इंडस्ट्रियल वेस्ट दिल्ली से नहीं आता है, क्योंकि यहां ऐसी कोई इंडस्ट्री नहीं है जो जल प्रदूषित करे। जैन ने दावा किया कि यमुना में इंडस्ट्रियल वेस्ट हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आता है।

उन्होंने कहा यह वेस्ट गुड़गांव की तरफ से नजफगढ़ नाले में आता है। शाहदरा नाले में इंडस्ट्रियल वेस्ट उत्तर प्रदेश से आता है। कालिंदी कुंज के पास यूपी जल निगम का बैराज है, जिसके 12 गेट हैं। अगर ये सभी गेट खोल दिए जाएं, तो झाग जमा नहीं होगा, लेकिन वे केवल 2-3 गेट ही खोलते हैं। जैन इसी महीने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए हैं।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

इजराइल का ईरान और सीरिया में मिसाइल अटैक, नुकसान की अभी जानकारी नहीं

इजराइल ने शनिवार सुबह ईरान के सैन्य ठिकानों और सीरिया पर मिसाइल अटैक कर दिया गया। तेहरान में एक आम नागरिक ने एसोसिएटेड प्रेस (AP) को बताया कि कम से कम सात विस्फोटों की आवाज सुनी गई। सीरिया में हमलों की स्थानीय मीडिया ने जानकारी दी है। इजराइल ने सिर्फ ईरान पर हमले की पुष्टि की है।

इजराइली सेना ने हमले को ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमला बताया है। इजराइल ने अमेरिका को इस हमले की जानकारी दी है। उधर, ईरान की सरकारी मीडिया ने राजधानी तेहरान के आसपास विस्फोटों की आवाज की जानकारी दी लेकिन विस्तार से कुछ नहीं बताया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *