Breaking News LIVE Updates; Jammu Kashmir Accident | Delhi Mumbai News | भास्कर अपडेट्स: अमेरिका के शिकागो में मास शूटिंग; 7 साल की बच्ची की मौत, 7 लोग घायल

[ad_1]

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के शिकागो में मास शूटिंग हुई है। हमले में 7 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी लोग एक पारिवारिक समारोह के लिए इकट्ठा हुए थे, तभी वहां फायरिंग होने लगी। पुलिस ने आशंका जताई है कि हमला 2 लोगों ने किया था। इस दौरान 18 बुलेट फायर की गईं। मामले को गैंग से जुड़ी घटना मानकर जांच की जा रही है।

29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 19 अगस्त को समाप्त होगी

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) ने रविवार (14 अप्रैल) को घोषणा की है कि 29 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी। बोर्ड ने कहा कि 52 दिनों तक चलने वाली यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण 15 अप्रैल को खोला जाएगा।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

DRDO ने राजस्थान में एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का परीक्षण किया; फाइनल यूजर ट्रेल्स के लिए तैयार है मिसाइल

डीआरडीओ ने 13 अप्रैल को राजस्थान के PFFR में मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल वैपन डेवलपमेंट सिस्टम का परीक्षण किया। इस दौरान मिसाइल प्रदर्शन और वारहेड परफॉर्मेंस सटीक रहा। अब इसे सेना की आर्मरी (शस्त्रागार) में शामिल करने का रास्ता साफ हो गया है। इस मिसाइल में लॉन्चर, टारगेट डिवाइस और फायर कंट्रोल यूनिट शामिल है।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में कार सवार 6 लोगों की सड़क हादसे में मौत, 4 घायल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के फागसू इलाके में शनिवार शाम एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग घायल हैं। हादसा तब हुआ जब कार ठाठरी से फागसू की ओर जा रही थी। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, 4 लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सलमान खान के घर के बाहर बाइक सवारों ने फायरिंग की, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी थी धमकी

सलमान खान के घर के बाहर रविवार सुबह 5 बजे फायरिंग की गई। सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 2 बाइक सवारों ने 3 राउंड फायर किए। घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए पहुंच गई है।सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी। पूरी खबर पढ़ें…

ईरान ने इजराइल पर 200 मिसाइल और ड्रोन दागे, तन्याहू ने वॉर कैबिनेट की बैठक बुलाई

ईरान की सेना ने इजराइल पर करीब 200 ड्रोन और मिसाइल से अटैक शुरू कर दिया है। इजराइली मिलिट्री ने शनिवार देर रात इस हमले की जानकारी दी। अमेरिकी सेना ने कुछ ड्रोन को मार गिराया है। वहीं, इजराइल के आयरन डोम ने ईरान की तरफ से दागी गईं मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *