- Hindi News
- National
- Breaking News Live Updates; Chennai Airport Gold Smuggling | Delhi Mumbai News
43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कर्नाटक के हावेरी जिले के ब्यादगी तालुक में शुक्रवार सुबह एक मिनी बस के खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में ज्यादातर शिवमोगा के रहने वाले थे और देवी यल्लम्मा के दर्शन करके बेलगावी जिले के सवादट्टी से लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि बस के ड्राइवर को नींद आ गई थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में होंगे झारखंड विधानसभा चुनाव

झारखंड विधानसभा चुनाव अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में होंगे। 10 सितंबर के बाद कभी भी तारीखों की घोषणा हो सकती है। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य निर्वाचन कार्यालय को यह संकेत दे दिया है कि हरियाणा, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के साथ ही झारखंड विधानसभा के भी चुनाव कराए जाएंगे।
हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर, जबकि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 27 नवंबर को समाप्त हो रहा है। हालांकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी तक है। फिर भी इस बार चुनाव साथ कराने की प्रबल संभावना है। वर्ष 2019 में हरियाणा-महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव साथ हुए थे, मगर झारखंड के चुनाव अलग हुए थे।
