Breaking News Live Updates; | भास्कर अपडेट्स: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए BJP की 132 सदस्यीय समिति का ऐलान; तीन बार के सांसद जुगल किशोर शर्मा इसके अध्यक्ष

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को 132 सदस्यीय राज्य चुनाव प्रबंधन (एसईएम) समिति की घोषणा की। तीन बार के सांसद जुगल किशोर शर्मा समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। असीम गुप्ता को संयोजक, राजीव जसरोटिया, पवन खजूरिया और शौकत गयूर अंद्राबी को समिति के सह-संयोजक बनाए गए हैं।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

हर घर तिरंगा अभियान का तीसरा वर्जन आज से शुरू, 13 अगस्त को दिल्ली में सांसदों की बाइक रैली

हर घर तिरंगा अभियान का तीसरा वर्जन 9 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा। मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोगों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झंडे के साथ सेल्फी क्लिक कर उसे HGT पोर्टल पर अपलोड करने कहा है। हर घर तिरंगा अभियान 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के बैनर तले शुरू किया गया था और यह एक जन आंदोलन बन गया है।

2022 में 23 करोड़ से ज्यादा घरों में तिरंगा फहराया गया था। छह करोड़ लोगों ने झंडे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड की थी। 2023 में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने सेल्फी अपलोड की। अभियान का मुख्य आकर्षण संसद सदस्यों की विशेष तिरंगा बाइक रैली है, जो 13 अगस्त को दिल्ली में होगी। रैली भारत मंडपम, प्रगति मैदान से शुरू होगी और इंडिया गेट से होते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर समाप्त होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *