Bihar News: Fierce Fighting During Elections In Patna: Elections Being Held For Biscom President – Amar Ujala Hindi News Live

Bihar News: Fierce fighting during elections in Patna: Elections being held for BISCOM President

घटना के बाद लगी भीड़।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिस्कोमान निदेशक मंडल के चुनाव के दौरान जमकर मारपीट हो गई। चुनाव के दौरान ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से मारपीट हुई। इधर, पटना पुलिस ने फौरान दोनों पक्षों को शांत करवाया। तनाव बढ़ते देख वोटिंग स्थल को सील कर दिया है। किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। गांधी मैदान थाना प्रभारी सहित डीएसपी 2 के साथ कई अधिकारी मौजूद हैं। पटना जिला प्रशासन की ओर से 10 मजिस्ट्रेट और 60 सहायक निर्वाचन पदाधिकारी की तैनाती की गई है।

Trending Videos

बताया जा रहा है कि प्रत्याशी और विधायक के समर्थकों के बीच पहले तो अंदर जाने के लिए बहस होने लगा इतने में विधायक जी के बॉडी गार्ड ने एक व्यक्ति के ऊपर हाथ चला दिया इतने में मामला तूल पकड़ लिया और जमकर मारपीट शुरू हो गई। वही मौके पर पुलिस पहुँच मामले को शांत कराया।

बता दें कि बिस्कोमान के निदेशक मंडल और अध्यक्ष पद के लिए श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में चुनाव होना है। मतदान सुबह शुक्रवार आठ बजे से शुरू हुआ। यह दो बजे तक चलेगा। तीन बजे तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। वोटों की गिनती भी एसके मेमोरियल में ही होगी। इस चुनाव में कुल 33 उम्मीदवार खड़े हैं, लेकिन विशाल सिंह और राजद नेता व पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के बीच कड़ी टक्कर है।

खबर अपडेट हो रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *