Bihar News : Csbc Bihar Police Constable Exam Paper Leak Munna Bhai Arrest In Begusarai – Amar Ujala Hindi News Live

Bihar : सरकार और ईओयू सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को स्वच्छ और कदाचारमुक्त कराने का संकल्प लिया है। इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग है। ऐसे में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जिसमें एक दूसरे के बदले परीक्षा दे रहा था। डील कितने की थी, यह भी बताया।


Bihar News : csbc bihar police constable exam paper leak munna bhai arrest in begusarai

आरोपी से पूछताछ करती पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

Trending Videos



विस्तार


बेगूसराय पुलिस ने एक बार फिर एक दुसरे के बदले परीक्षा देने वाले मुन्ना भाई और असली अभ्यर्थी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सिपाही भर्ती परीक्षा में दूसरे के बदले परीक्षा में शामिल हुआ था। परीक्षा देने के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के बीपी स्कूल सेंटर के रूम नंबर छह से की गई है। गिरफ्तार युवक बांका और मुंगेर जिला के रहने वाले हैं। दोनों ने अपनी पहचान बांका जिला के शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बगहा निवासी रामचंद्र साह के पुत्र राजा कुमार और मुंगेर जिला के क्रांति प्रसाद मंडल के पुत्र सन्नी कुमार के रूप मे की है।

Trending Videos

पचास हजार में हुआ था डील 

पुलिस का कहना है कि राजा कुमार सन्नी कुमार के बदले परीक्षा दे रहा था। इस संबंध में राजा कुमार ने बताया कि वह सन्नी कुमार के बदले परीक्षा देने आया था लेकिन फोटो मैच नहीं होने केकारण परीक्षा नियंत्रक  ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने पचास हजार में डील किया था। एडवांस के रूप मे दस हजार रूपया प्राप्त हुआ था। वही पकड़े गए सन्नी कुमार ने बताया कि राजा उनके साथ मे रहने वाला है। जिससे वो उसके बदले परीक्षा देने के लिय राजी हुआ था। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *