Biden tests positive for coronavirus, will work in isolation | बाइडेन कोरोना पॉजिटिव, आइसोलेशन में रहकर काम करेंगे: एक दिन पहले कहा था- अनफिट हुआ तो राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर हो जाऊंगा

[ad_1]

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को कोरोना हुआ।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। व्हाइट हाउस ने गुरुवार को बताया कि वे आइसोलेशन में रहकर काम करेंगे। एक दिन पहले उन्होंने कहा था कि अगर डॉक्टर उन्हें अनफिट घोषित करते हैं तो वे राष्ट्रपति चुनाव रेस से बाहर हो जाएंगे।

अमेरिकी न्यूज चैनल BET को दिए इंटरव्यू में उन्होंने यह बात कही थी। बाइडेन ने सार्वजनिक रूप से ऐसा पहली बार कहा था।

बाइडेन से जब उनकी खराब सेहत को लेकर और राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी के लिए चल रही रस्साकशी के बारे पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अगर डॉक्टर मुझे अनफिट या किसी बीमारी से ग्रसित पाते हैं तो यह एक समस्या है।

डिबेट के दौरान जब ट्रम्प राष्ट्रपति बाइडेन पर आरोप लगा रहे थे, तब बाइडेन खांसते नजर आए।

डिबेट के दौरान जब ट्रम्प राष्ट्रपति बाइडेन पर आरोप लगा रहे थे, तब बाइडेन खांसते नजर आए।

‘अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन 6 घंटे ही काम कर पाते हैं’
दो हफ्ते पहले आई एक्सियोस की रिपोर्ट ने बाइडेन की खराब सेहत पर कई सवाल उठाए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, बाइडेन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ही काम कर पाते हैं। वाइट हाउस के कर्मचारियों के हवाले से छपी रिपोर्ट के मुताबिक बाइडेन रोजाना 6 घंटे ही बेहतर काम कर पाते हैं।

इससे पहले ट्रम्प से 28 जून को पहली प्रेसिडेंशियल में बाइडेन कई मौकों पर बिना सोचे-समझे बोल रहे थे। कई बार लड़खड़ाते हुए भी दिखे थे, जिस कारण वे बहस हार गए। इसके बाद नाटो समिट के दौरान बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को प्रेसिडेंट पुतिन कह दिया था।

इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने अपनी गलती दोहराई और वो अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस का नाम भूल गए और उन्हें डोनाल्ड ट्रम्प बोल दिया था।

खबर अपडेट हो रही…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *