Biden said- we have to hand over the torch to the new generation | बाइडेन बोले- नई पीढ़ी को मशाल सौंपना है: राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटे, कहा- सर्वे में हार के आकलन से परेशान था

[ad_1]

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाइडेन ने राष्ट्रपति पद से दावेदारी वापस लेने के बाद पहली बार अमेरिका के लोगों को संबोधित किया। (फाइल)

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से अपनी दावेदारी वापस लेने का ऐलान किया है। उन्होंने गुरुवार को अपने ओवल ऑफिस से संबोधित करते हुए कहा- नई पीढ़ी को मशाल सौंपना चाहता हूं। आंतरिक सर्वे में मेरी हार का आकलन किया गया था, इससे परेशान होकर यह फैसला लिया है। मैं अपने साथ डेमोक्रेट साथियों को हार की ओर नहीं खींच सकता।

उन्होंने कहा- नई पीढ़ी को मशाल सौंपना हमारे राष्ट्र को एकजुट करने का सबसे अच्छा तरीका है। मैं राष्ट्रपति कार्यालय का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं अपने देश से ज्यादा प्यार करता हूं। राष्ट्रपति के रूप में सेवा करना मेरे जीवन का सम्मान रहा है। लेकिन लोकतंत्र की रक्षा किसी भी पद से ज्यादा जरूरी है। मुझे अमेरिकी लोगों के लिए काम करने में खुशी मिलती है।

प्रगति और दुर्गति के बीच चयन किया
बाइडेन ने कहा- अमेरिका को आगे या पीछे जाने, आशा और नफरत, एकता और विभाजन के बीच चयन करना होगा। हमें निर्णय लेना होगा- क्या हम अब भी ईमानदारी, शालीनता, सम्मान, स्वतंत्रता, न्याय और लोकतंत्र में विश्वास करते हैं?

हम एक महान राष्ट्र हैं क्योंकि हम अच्छे लोग हैं। जब आपने मुझे इस पद के लिए चुना, तो मैंने वादा किया था कि मैं हमेशा आपके साथ बराबरी पर रहूंगा, आपको सच बताऊंगा। सत्य, इस देश का पवित्र उद्देश्य है। यह हमसे भी बड़ा है। हमें इसकी रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए।

अभी तक डेमोक्रेटिक पार्टी ने राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस के नाम की घोषणा नहीं की है।हालांकि, बाइडेन ने उन्हें समर्थन दिया है।

अभी तक डेमोक्रेटिक पार्टी ने राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस के नाम की घोषणा नहीं की है।हालांकि, बाइडेन ने उन्हें समर्थन दिया है।

सख्त और सक्षम हैं कमला हैरिस
बाइडेन ने कहा- उपराष्ट्रपति कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के लिए संभावित उम्मीदवार हैं। वे सख्त और सक्षम हैं। वह मेरे लिए एक अविश्वसनीय साथी और हमारे देश के लिए एक नेता रही हैं। अब चुनाव आप पर, अमेरिकी लोगों पर निर्भर है। हैरिस का समर्थन करना।

बंधक बनाने की खबरों के बाद सामने आए हैं बाइडेन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन बीते गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस घटना के बाद से वे नहीं दिखे थे। लंबे समय तक उनकी हेल्थ को लेकर भी कोई अपडेट जारी नहीं किया गया था। इस बीच बाइडेन ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर यह जरूर कहा था कि वे अब अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे।

बाइडेन के इस ऐलान के बाद से ही उनकी सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर कयास लगाए जाने लगे थे। द डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक न सिर्फ रिपब्लिकन बल्कि डेमोक्रेट्स पार्टी से जुड़े लोग भी आशंका जता रहे थे कि बाइडेन गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि बाइडेन की हेल्थ तेजी से खराब हो रही है, इसलिए उन्हें जनता के सामने नहीं लाया जा रहा है। रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े यूजर्स ने दावा किया था कि बाइडेन को बंधक बना लिया गया है।

रिपब्लिकन नेता ने बाइडेन के जिंदा होने का सबूत मांगा था

रिपब्लिकन नेता लॉरेन बोएबर्ट पहले भी कई बार विवादित ट्वीट कर चुकी हैं।

रिपब्लिकन नेता लॉरेन बोएबर्ट पहले भी कई बार विवादित ट्वीट कर चुकी हैं।

  • रिपब्लिकन नेता लॉरेन बोएबर्ट ने कहा था- बाइडेन को कैमरे पर आना चाहिए और खुद के ठीक होने की बात कहनी चाहिए। मुझे तो लगता है कि बाइडेन को यह पता भी नहीं होगा कि अब वे चुनाव नहीं लड़ेंगे।
  • बाइडेन विरोधी वामपंथी पत्रकार ग्लेन ग्रीनवाल्ड ने सोशल मीडिया पर लिखा था यह बिल्कुल अजीब था कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया के जरिए चुनाव न लड़ने की बात कही। उन्हें खुद टेलिविजन पर आना चाहिए था या फिर व्यक्तिगत रूप से सामने आकर अपनी बात रखनी चाहिए थी।
  • ग्रीनवाल्ड ने लिखा था कि सोशल मीडिया पर बाइडेन से जुड़ी कई कॉन्सपिरेसी थ्योरी चल रही हैं। मैं उन चीजों को फैलाने में यकीन नहीं रखती हूं। पहली बार डेलीगेट्स का सपोर्ट हासिल कर चुके कैंडिडेट ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

कमला हैरिस को राष्ट्रपति उम्मीदवारी के लिए मिला बहुमत, कश्मीर पर PAK का साथ देने वाले सांसद भी साथ आए

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से बाइडेन के पीछे हटने के 24 घंटे में ही कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी से नॉमिनेशन के लिए बहुमत हासिल कर लिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए 4 हजार में से अब तक 1976 डेलिगेट्स का समर्थन मिल चुका है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *