Bathinda Defamation Case Against BJP Candidate Pravesh Verma 30 January Hearing News Update | BJP सांसद प्रवेश वर्मा पर पंजाब में मानहानि का केस: दिल्ली में केजरीवाल के सामने कैंडिडेट हैं प्रवेश वर्मा, पंजाब के लोगों से जुड़े बयान पर बठिंडा में अर्जी – Bathinda News

एडवोकेट साहिल प्रीत सिंह जानकारी देते हुए।

बठिंडा में नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के खिलाफ मानहानि की अर्जी दाखिल की गई है। यह कार्रवाई वर्मा द्वारा एक निजी चैनल पर दिए गए पंजाब के लोगों के खिलाफ विवादित बयान के कारण की गई है। गांव मेहमा सरजा के निवासी रविंदर सिंह

.

एडवोकेट साहिल प्रीत सिंह के माध्यम से दायर की गई इस अर्जी में कहा गया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने एक टीवी चैनल पर पंजाब के लोगों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। वर्तमान में विधानसभा चुनाव में वर्मा के इस बयान को लेकर न्यायाधीश लखबीर सिंह के समक्ष याचिका दायर की है।

बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा।

बठिंडा कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 30 जनवरी निर्धारित की है। यह मामला पंजाब के लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ माना जा रहा है, जिसमें एक जनप्रतिनिधि द्वारा किए गए विवादास्पद बयान की न्यायिक जांच की मांग की गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *