Bagmati Express collides with goods train in Chennai | चेन्नई के पास रेल हादसा, 19 लोग घायल: झटके के बाद मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस दूसरी लेन में गई, खड़ी मालगाड़ी से टकराई, आग लगी, 13 डिब्बे डिरेल

चेन्नई19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बागमती एक्सप्रेस ने मालगाड़ी में पीछे से टक्कर मारी। हादसा रात करीब 8.30 पर हुआ।

तमिलनाडु में शुक्रवार को मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस (12578) मालगाड़ी से टकरा गई। दक्षिणी रेलवे के मुताबिक, हादसा रात 8.30 बजे कवराईपेट्टई रेलवे स्टेशन के पास हुआ। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बस 19 लोग घायल हुए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पतालों में एडमिट कराया गया है।

चेन्नई सेंट्रल से मेडिकल रिलीफ वैन और रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर पहुंची है। इस स्टेशन की चेन्नई से दूरी 41 किमी है।

दक्षिणी रेलवे ने बताया कि रात 8.27 बजे पोन्नेरी स्टेशन क्रॉस करने के बाद बागमती एक्सप्रेस को मेन लाइन पर चलने का ग्रीन सिग्नल मिला था। कवराईपेट्टई रेलवे स्टेशन में पहुंचने से पहले लोको पायलट और ट्रेन क्रू को जोर का झटका लगा।

इसके बाद ट्रेन मेन लाइन छोड़कर लूपलाइन में चली गई। इसी लूप लाइन पर पहले मालगाड़ी खड़ी थी। बागमती एक्सप्रेस की मालगाड़ी से टक्कर हुई। एक्सीडेंट में 12 से 13 कोच डिरेल हुए। एक कोच और पार्सल वैन में आग लग गई। हादसे के वक्त बागमती एक्सप्रेस की स्पीड 75 KMPH थी।

हादसे को PHOTOS में देखिए…

हादसे के बाद ट्रेनों की ओर भागते लोग। बागमती एक्सप्रेस की स्पीड 75KMPH बताई गई।

हादसे के बाद ट्रेनों की ओर भागते लोग। बागमती एक्सप्रेस की स्पीड 75KMPH बताई गई।

घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। लोग अपनों को तलाशते नजर आए।

घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। लोग अपनों को तलाशते नजर आए।

डिरेल हुए कोच के बीच से यात्रियों को रेस्क्यू किया गया।

डिरेल हुए कोच के बीच से यात्रियों को रेस्क्यू किया गया।

हादसे की खबर लगते ही स्थानीय लोग और पुलिस पहुंच गई।

हादसे की खबर लगते ही स्थानीय लोग और पुलिस पहुंच गई।

टक्कर के बाद एक्सप्रेस के 6 कोच डिरेल हो गए। इनमें से दो में आग लग गई।

टक्कर के बाद एक्सप्रेस के 6 कोच डिरेल हो गए। इनमें से दो में आग लग गई।

पटरी से नीचे उतरी बोगी।

पटरी से नीचे उतरी बोगी।

तीन ट्रेनों का रूट बदला इंडियन रेलवे के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार ने कहा, ‘ज्यादातर यात्री सुरक्षित हैं। सभी को रेस्क्यू किया गया है। हमें अभी तक किसी की मृत्यु या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

हादसे के कारण तीन ट्रेनें- तिरुचिरापल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस, एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस और काकीनाडा-धनबाद स्पेशल एक्सप्रेस का रूट बदला गया है। बचाव और राहत कार्य जारी है।

रेलवे मिनिस्ट्री ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए चेन्नई डिवीजन: 04425354151, 04424354995

समस्तीपुर: 06274 8102918840

दरभंगा: 06272 8210335395

दानापुर: 9031069105

दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन: 7525039558

तमिलनाडु CM बोले- घटनास्थल पर मंत्री को भेजा है

घटना के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि सरकार तेजी से राहत और बचाव कार्य में जुटी है। मंत्री अवादी नासर और अन्य टॉप अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। घटनास्थल पर मौजूद यात्रियों की मदद और उनकी आगे की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए एक अलग टीम बनाई गई है।

डिप्टी CM बोले- घायलों से मैंने पर्सनली मुलाकात की है

तमिलनाडु के डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन ने घायलों से अस्पताल में मुलाकात की।

तमिलनाडु के डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन ने घायलों से अस्पताल में मुलाकात की।

तमिलनाडु के डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन ने कहा- हमने व्यक्तिगत रूप से उन यात्रियों से मुलाकात की जो ट्रेन दुर्घटना में घायल हुए थे। सभी का स्टेनली अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमने डीन से घायलों की जानकारी के बारे में पूछा है। हमने तिरुवल्लूर के जिला कलेक्टर से घटनास्थल पर मौजूद यात्रियों का एकोमोडेशन को लेकर भी जानकारी ली है।

…………………………………

ट्रेन हादसों से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें…

ट्रैक पर सिलेंडर से टकराई ट्रेन, पेट्रोल-बारूद मिला; 6 संदिग्ध हिरासत में, जमातियों की जांच

बीते दिनों कानपुर में लगातार दूसरी बार ट्रेन को डिरेल करने की कोशिश की गई थी। अनवर-कासगंज रूट पर रविवार देर शाम कालिंदी एक्सप्रेस ट्रैक पर रखे सिलेंडर से टकराई थी। सिलेंडर फटा नहीं और ट्रेन से टकराकर ट्रैक के किनारे गिर गया। ट्रेन के लोको पायलट ने तुरंत सीनियर अफसर को सूचना दी थी। घटना के बाद RPF, GRP और रेलवे के सीनियर अफसरों ने जांच की थी। पूरी खबर पढ़ें…

MP में आर्मी ट्रेन डिरेल करने की साजिश: ट्रैक पर डेटोनेटर बिछाए, पंजाब में पटरी पर सरिया रखी

देश के 3 राज्यों में ट्रेन पलटने की साजिश की गईं। हालांकि तीनों जगहों पर ही लोको पायलट ने साजिश को नाकाम कर दिया। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में सेना के जवानों को ले जा रही ट्रेन में विस्फोट की कोशिश की गई थी। यह घटना 18 सितंबर की है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि बुरहानपुर के नेपानगर में रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर बिछाए गए। हालांकि ट्रेन के पहुंचने से पहले ही कुछ डेटोनेटर फूट गए। पूरी खबर पढ़ें…

रेल मंत्री वैष्णव ने ‘कवच’ सिस्टम का ट्रायल किया, ट्रेन की स्पीड 130-किमी थी,फाटक खुला, 50 मीटर पहले रुकी

राजस्थान में सवाई माधोपुर से कोटा के बीच 108 किमी का रेलवे ट्रैक अब कवच से लैस हो गया है। रेलवे ने यहां स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली (ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम) कवच 4.0 को स्थापित कर दिया है। खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 24 सितंबर 2024 को राजस्थान में ‘कवच 4.0’ की टेस्टिंग की। उन्होंने सवाई माधोपुर से सुमेरगंज मंडी तक ट्रेन के लोको में सफर किया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *