Bade Miyan Chote Miyan | 11 अप्रैल को रिलीज होगी ‘बड़े मियां छोटे मियां’, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार ने दी ईद की सौगात

[ad_1]

Loading

मुंबई: टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार स्टारर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को नई रिलीज डेट मिल गई है। दरअसल, भारत में ईद 11 अप्रैल को पड़ रही है, इसको ध्यान में रखते हुए बड़े मियां छोटे मियां के मेकर्स ने साझा किया कि फिल्म की रिलीज को 11 अप्रैल से पोस्टपोन कर दिया।

टाइगर श्रॉफ के दी जानकारी
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि फिल्म के लिए 10 अप्रैल को कोई स्पेशल प्रीव्यूज नहीं होंगे। टाइगर ने अपने सोशल मीडिया पर नई रिलीज डेट की घोषणा की। उन्होंने अपने को-स्टार अक्षय कुमार के साथ कहा कि मेकर्स ने ईद पर फिल्म रिलीज करने के वादे को पूरा करने का फैसला किया है। इसलिए उन्होंने तारीख को 11 अप्रैल तक आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

शुरू हो गई है एडवांस बुकिंग
बता दें कि फिल्म को लेकर काफी लोगों में क्रेज देखने को मिला है। इसी वजह से फिल्म की एडवांस बुकिंग भी दो दिन पहले ही शुरू हो गई थी। लेकिन अब फैंस को फिल्म के देखने के लिए 1 दिन का और वेट करना होगा। इस फिल्म की रिलीज को अजय देवगन की फिल्म मैदान के साथ क्लैश होने से बचाने के लिए 11 अप्रैल को रिलीज करने का फैसला लिया गया है।

अली अब्बास जफर की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ देश विदेश में पांच भाषाओं में रिलीज हो रही है। हिंदी के अलावा ये फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी। फिल्म को थ्री डी और आईमैक्स में भी रिलीज करने की तैयारियां इन दिनों जोरों पर है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *