Australia Crocodile Attack Child Death Case; 12 Year Old Girl Died | ऑस्ट्रेलिया में 12 साल की बच्ची को मगरमच्छ ने खाया: तैराकी सीखने गई थी; स्विमिंग पूल के पास अवशेष मिले

[ad_1]

57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऑस्ट्रेलिया में पलुम्पा इलाके में मगरमच्छ ने 12 साल की बच्ची को खाया। (फाइल)

ऑस्ट्रेलिया में 12 साल की बच्ची को मगरमच्छ ने खा लिया। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ABC के मुताबिक घटना पलुम्पा इलाके की है। बच्ची मंगलवार दोपहर को तैराकी सीखने गई थी। जब देर रात तक परिवार को बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस के पास गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

बच्ची को ढूंढने के लिए पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद मांगी। पुलिस ने इसके लिए पार्क के संचालक और वन विभाग की स्पेशल टीम बनाई। पुलिस को बुधवार की शाम स्विमिंग पूल के पास बच्ची के खून से लथपथ कपड़े मिले।

इसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गुरुवार की सुबह पुलिस ने सर्चिंग ऑपरेशन तेज किया। इसके बाद कुछ ही दूरी पर बच्ची के अवशेष मिले।

वन विभाग की स्पेशल टीम ने मगरमच्छ के शरीर के निशान से बच्ची की मौत की पुष्टि की। (फाइल)

वन विभाग की स्पेशल टीम ने मगरमच्छ के शरीर के निशान से बच्ची की मौत की पुष्टि की। (फाइल)

छुट्टी मनाने पलुम्पा आए हुए थे
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार की सुबह ही उन्हें इलाके में एक मगरमच्छ दिखा। इसके बाद वन विभाग की टीम ने स्विमिंग पुल के आस-पास मगरमच्छ की मौजूदगी के निशान पाए, जिससे साफ हो गया कि बच्ची को मगरमच्छ ने खा लिया है।

बच्ची के परिवारों के मुताबिक वे अपनी छुट्टी मनाने पलुम्पा आए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने बच्ची के लिए स्विमिंग क्लास लगाई थी। इस घटना पर पलुम्पा के मुख्यमंत्री इवा लॉलर ने खेद जताया और कहा कि ये घटना दिल तोड़ने वाली है। उन्होंने कहा कि मगरमच्छ से लोगों की सुरक्षा के लिए और उपाय किए जाने बाकी हैं।

लॉलर ने कहा कि वे इसके लिए 4 करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तरी इलाके में मगरमच्छ की आबादी बढ़ती जा रही है। हम ऐसा होने नहीं दे सकते। हमें इस पर रोक लगाने की जरूरत है।

इंडोनेशिया में महिला को 30 फुट के अजगर ने निगला
इससे एक दिन पहले इंडोनेशिया में एक महिला को 30 फुट लंबे अजगर ने निगल लिया। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक घटना सुलावेसी प्रांत के सितेबा गांव की है। महिला का नाम सिरियाती है, जो मंगलवार की सुबह अपने बीमार बच्चे के लिए दवा लेने गई थी। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटी।

जब सिरियाती कई घंटों बाद भी नहीं लौटी तो उसके पति आदियासा ने उसे ढूंढना शुरू किया। आदियासा को घर से 500 मीटर की दूर पर उसकी चप्पल और कपड़े के टुकड़े मिले। इसके बाद उसने पुलिस के पास गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

लोगों को अजगर का पेट मोटा लगा। इसके बाद उन्हें यकीन हो गया कि महिला को अजगर ने निगल लिया।

लोगों को अजगर का पेट मोटा लगा। इसके बाद उन्हें यकीन हो गया कि महिला को अजगर ने निगल लिया।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सिरियाती को ढूंढने लगी। इस दौरान उन्हें घर के रास्ते से 10 मीटर दूर पर एक लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर का पेट का काफी मोटा दिखाई दे रहा था। इसके बाद लोगों ने अजगर का पेट काटकर महिला की लाश बाहर निकाली।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *