At least 95 people dead in Spain’s worst floods in five decades | स्पेन में 50 साल में आई सबसे भीषण बाढ़: 95 लोगों की मौत, कई लापता, देश में 3 दिन का राष्ट्रीय शोक

[ad_1]

मैड्रिड1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्पेन में आई इस बाढ़ ने 28 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले देश में 1996 में ऐसी बाढ़ आई थी। तब 87 लोगों की मौत हुई थी।

स्पेन में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ की वजह से अब तक 95 लोगों की मौत हो गई है। CNN के मुताबिक वालेंसिया शहर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां अब तक 92 लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती हैं क्योंकि अब भी कई लोग लापता हैं। BBC के मुताबिक स्पेन में पिछले 50 साल में बाढ़ से मरने का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले साल 1973 में बाढ़ से 150 लोगों की मौत हुई थी।

राज्य मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी स्पेन में बुधवार को कई जगहों पर कुछ ही घंटे में 12 इंच से भी ज्यादा बारिश हुई। वालेंशिया के एक अधिकारी ने बताया कि सिर्फ आधे घंटे में शहर में तबाही मच गई।

स्थिति इतनी खराब है कि एक न्यायालय को अस्थायी मुर्दाघर में तब्दील कर दिया गया है। आपदा के बाद स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने 3 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

5 तस्वीरों में बाढ़ की हालत देखिए…

स्पेन के वालेंसिया में बाढ़ के बाद गाड़ियां एक जगह आकर जमा हो गई।

स्पेन के वालेंसिया में बाढ़ के बाद गाड़ियां एक जगह आकर जमा हो गई।

सुरक्षित जगह पर जाते हुए स्थानीय लोग।

सुरक्षित जगह पर जाते हुए स्थानीय लोग।

पुलिस और बचाव सेवाओं ने लोगों को घरों से बाहर निकालने के लिए हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया।

पुलिस और बचाव सेवाओं ने लोगों को घरों से बाहर निकालने के लिए हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया।

इस आपदा ने घरों को तबाह कर दिया। बचावकर्मी लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाते हुए।

इस आपदा ने घरों को तबाह कर दिया। बचावकर्मी लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाते हुए।

वालेंसिया में सबाढ़ ने घरों को तबाह कर दिया है। परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है।

वालेंसिया में सबाढ़ ने घरों को तबाह कर दिया है। परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है।

स्पेन के मंत्री बोले- कितने लोग लापता, हमारे पास आंकड़ा नहीं वालेंसिया के अलावा मालागा और कैस्टिले-ला-मांचा शहर भी बाढ़ से प्रभावित हुआ है। बाढ़ की वजह से सड़कें टूट गई हैं और कम्यूनिकेशन और बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचने से अभी कई इलाके शहरों से कटे हुए हैं।

स्पेन सरकार में मंत्री एंजेल विक्टर टोरेस ने कहा कि कितने लोग लापता हैं, इसका आंकड़ा फिलहाल हमारे पास नहीं है। सोशल मीडिया पर बाढ़ से जुड़े कई वीडियो वायरल हैं। इनमें गाड़ियां एक-दूसरे के उपर चढ़ी हुई हैं। मालागा के नजदीक 300 लोगों को ले जा रही एक हाई-स्पीड ट्रेन पटरी से उतर गई, हालांकि रेल अधिकारियों ने कहा कि किसी को चोट नहीं आई।

राहत कार्य में 1000 से ज्यादा सैनिक तैनात बाढ़ से तबाह हुए इलाकों में राहत कार्य के लिए सेना के 1,000 से ज्यादा सैनिकों को तैनात किया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि लापता लोगों की तलाश के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

यूरोपीय यूनियन की चीफ उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि उन्होंने स्पेनिश बचाव दलों के की मदद के लिए कोपरनिकस सैटेलाइट सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया है। इसके अलावा दूसरे यूरोपीय पड़ोसियों ने भी सहायता भेजने की पेशकश की है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *